भारत

विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

जिला प्रयोगशाला में पेयजल के नमूनों की जाँच करती तकनीशियन · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
An Indian woman technician wearing gloves and clear safety glasses compares capped drinking-water sample bottles in a modest district laboratory while a colleague records measurements on a plain clipboard. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनाना तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करना था।

अभियान से पहले की तैयारियों के तहत 30 सितंबर 2026 को स्वच्छता शपथ और स्वच्छता क्विज का आयोजन किया गया। इसके बाद जल शक्ति मंत्री के नेतृत्व में 1 अक्टूबर 2026 को कालिंदी कुंज में श्रमदान गतिविधि आयोजित की गई।

अभियान के दौरान 8 अक्टूबर 2026 को सफाई कर्मचारियों के अमूल्य योगदान को सम्मानित करने और उनके कल्याण को बढ़ावा देने के लिए 'सफाई मित्र सम्मान' समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया।

इसके अलावा, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने और अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 15 अक्टूबर 2026 को स्वच्छता विषय पर विभागीय स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

स्वच्छ और स्वच्छतापूर्ण कार्यस्थल बनाए रखने के प्रयासों को आगे बढ़ाते हुए विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने 28 अक्टूबर 2026 को सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित सैनिटेशन पार्क में स्वच्छता अभियान में भाग लिया। इस दौरान श्रमदान के तहत रास्तों की सफाई, कचरा एकत्रित करने और परिसर में जमा अपशिष्ट को हटाने जैसे कार्य किए गए। यह गतिविधि स्वच्छता के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को दर्शाती है।

लंबित मामलों के निपटारे और रिकॉर्ड प्रबंधन में दर्ज की गई महत्वपूर्ण उपलब्धियां

अभियान के तहत 576 जन शिकायतों और जन शिकायतों से संबंधित सभी 29 अपीलों का निपटारा किया। इसके अलावा, सांसदों से प्राप्त 25 संदर्भों, 3 संसदीय आश्वासनों और प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) से प्राप्त 2 संदर्भों का भी निपटारा किया गया।

विभाग ने 100 ई-फाइलों की समीक्षा कर उन्हें बंद किया, जिससे सरकारी रिकॉर्ड को सुव्यवस्थित करने और प्रशासनिक कार्यक्षमता में सुधार लाने में मदद मिली।

अभियान की पहुंच और दृश्यता को व्यापक बनाने के लिए विभाग ने डिजिटल एवं सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का भी प्रभावी उपयोग किया।

इन सामूहिक प्रयासों के जरिए पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने स्वच्छता को निरंतर अपनाई जाने वाली संस्थागत कार्यप्रणाली बनाने, सफाई कर्मचारियों की गरिमा एवं कल्याण को बढ़ावा देने, कार्यस्थल के वातावरण में सुधार करने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित कर प्रशासनिक दक्षता को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

***

पीके/केसी/आरटी/एवाई/ओपी


ये खबरें भी पढ़िए

समुद्रतट, गाँव और पवन ऊर्जा का सिनेमैटिक भारतीय सांकेतिक दृश्य भारत

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
दुकान के काउंटर पर वापसी संबंधी चित्रसूचना देखती ग्राहक और कर्मचारी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
रेल और सड़क संपर्क का भारतीय परिवेश · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण ने 'मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स' को एक महीने के लिए एनएचएआई के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। साथ ही, एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को एनएच-248बीबी पर स्थित बिजवासन शुल्क प्लाज़ा पर एज

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

    विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के मऊ में मेफेड्रोन की गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; 11.7 किलोग्राम मेफेड्रोन, पूर्ववर्ती रसायन और प्रयोगशाला के उपकरण जब्त किए; ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के सिंथेटिक नेटवर्क के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण करने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत की गई। सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा विकसित विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई औ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

    वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

    जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण ने 'मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स' को एक महीने के लिए एनएचएआई के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। साथ ही, एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को एनएच-248बीबी पर स्थित बिजवासन शुल्क प्लाज़ा पर एज

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।