राज्य

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के मऊ में मेफेड्रोन की गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; 11.7 किलोग्राम मेफेड्रोन, पूर्ववर्ती रसायन और प्रयोगशाला के उपकरण जब्त किए; ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के सिंथेटिक नेटवर्क के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण करने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत की गई। सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा विकसित विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई औ

भारतीय कौशल प्रयोगशाला में व्यावहारिक प्रशिक्षण का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian adult polytechnic students of varied genders in a practical electronics workshop with an instructor, soldering practice safely supervised and simple circuit components, cinematic environmental documentary · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के सिंथेटिक नेटवर्क के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण करने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत की गई।

सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा विकसित विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई और उत्तर प्रदेश इकाई की संयुक्त टीम ने 08.11.2026 को समन्वित कार्रवाई की और सिंथेटिक मादक पदार्थों के निर्माण में सक्रिय एक गुप्त प्रयोगशाला की सफलतापूर्वक पहचान कर उसका भंडाफोड़ किया।

इस कार्रवाई के दौरान प्रोसेसिंग के विभिन्न चरणों में 11.7 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) बरामद किया गया। टीम ने मेफेड्रोन के निर्माण में उपयोग होने वाले एक प्रमुख पूर्ववर्ती रसायन 20.9 किलोग्राम 2-ब्रोमो-4-मेथाइलप्रोपियोफेनोन को भी जब्त किया। इसके अतिरिक्त, 3.5 किलोग्राम एसिटिक एनहाइड्राइड तथा डाइक्लोरोमीथेन, हाइड्रोक्लोरिक एसिड, सोडियम बाइकार्बोनेट, सोडियम क्लोराइड और कार्बनिक अमीन सहित विभिन्न रसायनों, सॉल्वेंट एवं प्रोसेसिंग रिएजेंट की लगभग 119.9 किलोग्राम/लीटर मात्रा भी जब्त की गई।

उत्पादन के विभिन्न चरणों में जब्त मेफेड्रोन

इस कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से सिंथेटिक मादक पदार्थों के निर्माण में उपयोग होने वाले औद्योगिक ग्राइंडर और मिक्सर, स्टील के टैंक एवं पात्र, हीटिंग उपकरण, कांच के रिएक्शन एवं आसवन उपकरण, तापमान मापने वाले यंत्र, वोल्टेज बैलेंसर और अन्य उपकरणों सहित गुप्त प्रयोगशाला के संपूर्ण बुनियादी ढांचे को जब्त कर नष्ट कर दिया गया। इसके अतिरिक्त, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) भी जब्त किए गए।

गुप्त मादक पदार्थ निर्माण प्रयोगशाला का ध्वस्तीकरण

इस कार्रवाई के दौरान अवैध निर्माण नेटवर्क में शामिल दो व्यक्तियों को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के तहत गिरफ्तार किया गया। व्यापक अंतरराज्यीय नेटवर्क, पूर्ववर्ती रसायन के स्रोत, वित्तीय संबंधों और मादक पदार्थों के वितरण के संभावित माध्यमों का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

जब्ती और उसके बाद की समस्त कानूनी कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों तथा निर्धारित कानूनी प्रक्रियाओं के अनुसार की गई।

इस गुप्त प्रयोगशाला को ध्वस्त किए जाने से बड़ी मात्रा में अवैध मेफेड्रोन के आगे होने वाले निर्माण और वितरण को रोकने में मदद मिली है। साथ ही, इससे अंतरराज्यीय सिंथेटिक मादक पदार्थ नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

वर्ष 2026 के दौरान अब तक केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने छह गुप्त प्रयोगशालाओं का भंडाफोड़ किया है। इन कार्रवाइयों में 130.2 किलोग्राम मेफेड्रोन (एमडी) और 1,465.4 किलोग्राम/लीटर पूर्ववर्ती रसायन जब्त किए गए हैं। इन मामलों के संबंध में 20 संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।

यह कार्रवाई अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और साइकोट्रोपिक सब्सटांस के गुप्त निर्माण के विरूद्ध केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की निरंतर सतर्कता, समर्पण और प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

सीबीएन गुप्त मादक पदार्थ निर्माण नेटवर्क को ध्वस्त करने, पूर्ववर्ती रसायनों के अवैध उपयोग एवं उनकी आपूर्ति को रोकने, अंतरराज्यीय तस्करी गिरोहों की पहचान कर उनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने, एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों को लागू करने तथा नशा मुक्त भारत, विकसित भारत के राष्ट्रीय मिशन में योगदान देने के अपने प्रयासों के प्रति प्रतिबद्ध है।

*****

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/केएस


ये खबरें भी पढ़िए

समुदाय के संदर्भ के साथ सांस्कृतिक कौशल दर्ज करती शोधकर्ता · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

प्रधानमंत्री ने किसानों के साथ दीपावली मनाने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने नागपुर के नरखेड़ स्थित लोहारी सावंगा गांव में किसानों के साथ दीपावली मनाने और अरुणाबाई एवं रामभाऊ बलपांडे के निवास पर ठहरने के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस के संवेदनशील कदम की सराहना की है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सराहनीय पहल उस संवेदनशीलता की भावना को दर्शाती है, जिसके साथ महाराष्ट्र में एनडीए सरकार किसानों के हित में कार्य कर रही है और उनका

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
जल आपूर्ति केंद्र में पंप परिचालक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के देवास में श्रम संहिता पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

श्रम संहिता, श्रम कल्याण और सामाजिक संरक्षण पर जिला स्तरीय क्षमता निर्माण और जागरूकता कार्यक्रम, "श्रम संवाद", का आयोजन श्रम एवं रोजगार मंत्रालय (एमओएलई) , भारत सरकार (जीओआई) और श्रम विभाग, मध्य प्रदेश सरकार की ओर से संयुक्त रूप से और एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश व सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से 5 नवंबर, 2026 को देवास, मध्य प्रदेश में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निय

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
जल आपूर्ति केंद्र में पंप परिचालक का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

श्रम संवाद: मध्य प्रदेश के उज्जैन में श्रम संहिताओं पर क्षेत्रीय स्तर का क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

श्रम संहिताओं, श्रमिक कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा के संबंध में जिला स्तरीय क्षमता निर्माण एवं जागरूकता कार्यक्रम ‘श्रम संवाद’ का आयोजन 4 नवंबर, 2026 को मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के नागदा में किया गया। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय तथा मध्य प्रदेश सरकार के श्रम विभाग द्वारा मेसर्स ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य श्रम स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    अक्टूबर 2026 के लिए आधार वर्ष 2024=100 पर उपभोक्ता मूल्य सूचकांक की प्रेस विज्ञप्ति

    1. मुख्य बातें अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता मूल्य सूचकांक पर आधारित खुदरा मुद्रास्फीति दर 6.09 प्रतिशत रही। अक्टूबर 2026 में उपभोक्ता खाद्य मूल्य सूचकांक पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष खाद्य मुद्रास्फीति दर 8.94 प्रतिशत रही। 1. प्रमुख सांख्यिकीय आंकड़े 2. राष्ट्रीय स्तर के सूचकांक अक्टूबर, 2026 के महीने में आधार वर्ष 2024 वाले अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) पर आधारित वर्ष-दर-वर्ष मुद्रास्फीति दर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    डॉ. पी. के. मिश्रा ने पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह को संबोधित किया

    प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. पी. के. मिश्रा ने आज किसानों को भारत की कृषि जैव विविधता के संरक्षक और नवाचारी के रूप में मान्यता देने तथा उनके पारंपरिक ज्ञान को वैज्ञानिक अनुसंधान, बीज प्रणाली और बाजार के अवसरों से जोड़ने का आह्वान किया। पौधा किस्म और कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण- पीपीवीएफआरए के 22वें स्थापना दिवस और प्लांट जीनोम सेवियर पुरस्कार समारोह में डॉ. मिश्रा ने कहा कि यह अवसर पौधा किस्म

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    भारत के राष्ट्रपति ने राष्ट्रपति भवन में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद किया

    राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने 12 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के 'राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र' (आरबीसीसी) में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) के मेधावी विद्यार्थियों और पूर्व विद्यार्थियों से संवाद किया। यह कार्यक्रम भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के अंतर्गत 'राष्ट्रीय जनजातीय विद्यार्थी शिक्षा समिति (एनईएसटीएस) द्वारा 'जनजातीय गौरव पखवाड़ा 2026' के भाग के

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने लीडआईटी के उद्योग सदस्यों और परियोजना के भागीदारों से बातचीत की

    अंताल्या (तुर्किये) में यूएनएफसीसीसी कॉप-31 में भागीदारी से पहले, केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने आज नई दिल्ली में इस्पात, सीमेंट और परिवहन जैसे उन क्षेत्रों के उद्योग प्रतिनिधियों तथा शैक्षणिक अनुसंधान संस्थानों के साथ संवाद किया, जिनमें उत्सर्जन में कमी लाना कठिन है। इस बैठक में लीडरशिप ग्रुप फॉर इंडस्ट्री ट्रांज़ीशन (लीडआईटी) की भारतीय सदस्य कंपनियों ने भाग

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने सिएरा लियोन से नई दिल्ली पहुंची एक महिला यात्री के कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की

    राजस्व खुफिया निदेशालय के अधिकारियों ने मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय तस्करी करने वाले गिरोहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पश्चिमी अफ़्रीकी देश सिएरा लियोन से आई एक विदेशी महिला यात्री को रोककर उसके कब्ज़े से 22 किलोग्राम कोकीन जब्त की है। जब्त किए गए कोकीन की अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कई करोड़ रुपये कीमत आंकी गई है। राजस्व खुफिया निदेशालय की इस कार्रवाई में तस्करी के सुनियोजित और दुस्साहस

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।