भारत

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ के विकास को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ (वाईवाईबीएम) के विकास को मंजूरी दी। इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत 3,230 करोड़ रुपये है, जिसका मूल्यांकन सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) द्वारा किया गया है। बिन्‍दु-वार विवरण युगे युगीन भारत म्‍यूजियम की परिकल्पना एक ऐतिहासि

भारतीय संसद परिसर का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
an accurate exterior view of the modern triangular Indian Parliament complex in New Delhi at dawn with sandstone facade, a few distant adult pedestrians, balanced wide architecture photograph, restrained dignified light · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आज आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने नई दिल्ली स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में ‘युगे युगीन भारत म्‍यूजियम’ (वाईवाईबीएम) के विकास को मंजूरी दी। इस परियोजना की अनुमानित कुल लागत 3,230 करोड़ रुपये है, जिसका मूल्यांकन सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) द्वारा किया गया है।

बिन्‍दु-वार विवरण

  • युगे युगीन भारत म्‍यूजियम की परिकल्पना एक ऐतिहासिक सभ्यतागत संग्रहालय के रूप में की गई है, जो भारत की सभ्यतागत विरासत की निरंतरता, विविधता और समृद्धि को उसकी मूर्त एवं अमूर्त सांस्कृतिक विरासत के समग्र चित्रण के माध्यम से प्रदर्शित करेगा।
  • इस संग्रहालय का विकास ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर के अनुकूली पुनः उपयोग के माध्यम से किया जाएगा। इस दौरान इन भवनों की वास्तुशिल्पीय विशेषताओं और ऐतिहासिक विरासत के महत्व को संरक्षित रखते हुए इन्हें एक सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान के रूप में विकसित किया जाएगा।
  • लगभग 1,78,509 वर्ग मीटर के प्रस्तावित निर्मित क्षेत्र में विकसित होने वाले इस संग्रहालय में आधुनिक संग्रहालय संबंधी पद्धतियों, इमर्सिव प्रौद्योगिकियों और आगंतुक-केंद्रित प्रस्तुतीकरण को एकीकृत किया जाएगा। विश्व के प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संग्रहालयों के मानकों के अनुरूप विकसित होने वाला युगे युगीन भारत संग्रहालय विश्व में सबसे बड़े डिस्‍पले क्षेत्र वाला संग्रहालय होगा।
  • इस संग्रहालय में सुव्यवस्थित विषयगत दीर्घाओं, प्रदर्शनियों और व्याख्यात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारत की सभ्यतागत यात्रा को दर्शाया जाएगा। इसमें देश की विविध सांस्कृतिक परंपराओं, ज्ञान प्रणालियों, कलात्मक परंपराओं और विरासत को प्रदर्शित किया जाएगा।
  • इस परियोजना में प्रदर्शनी दीर्घाओं का विकास, संग्रह के भंडारण एवं संरक्षण की सुविधाएं, आगंतुकों के लिए सुविधाएं, आधुनिक प्रौद्योगिकियों और इमर्सिव अनुभवों का एकीकरण, भूदृश्य विकास, स्मार्ट भवन प्रणालियां तथा संबंधित बुनियादी ढांचे का विकास शामिल है।
  • संग्रहालय का विकास संग्रहालय नियोजन, विरासत संरक्षण, प्रदर्शनी डिजाइन और सतत सांस्कृतिक प्रबंधन के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के अनुरूप किया जा रहा है। इन कार्यप्रणालियों को भारत की विविध सांस्कृतिक परिस्थितियों के अनुरूप अपनाया जाएगा।

पृष्ठभूमि

प्रधानमंत्री ने 18 मई, 2023 को युगे युगीन भारत संग्रहालय की स्थापना की घोषणा की थी।

सरकारी कार्यालयों के स्थानांतरण के बाद ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भवनों का किसी महत्वपूर्ण सार्वजनिक सांस्कृतिक उद्देश्य के लिए अनुकूल पुनः उपयोग करने का एक अनूठा अवसर उपलब्ध हुआ है। इस परियोजना का उद्देश्य इन प्रतिष्ठित भवनों की वास्तुशिल्पीय विशेषताओं और ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए उन्हें एक नई संस्थागत भूमिका प्रदान करना है।

इस प्रस्ताव का मूल्यांकन 27 जुलाई, 2026 को सार्वजनिक निवेश बोर्ड (पीआईबी) द्वारा किया गया था और संस्कृति मंत्रालय ने इसकी अनुशंसाओं पर सहमति व्यक्त की है।

कार्यान्वयन रणनीति और लक्ष्य

इस परियोजना को वित्त वर्ष 2026-27 से वित्त वर्ष 2030-31 तक चरणबद्ध तरीके से कार्यान्वित किया जाएगा। नॉर्थ ब्लॉक में अलंकरण थीम पर आधारित पहली उद्घाटन दीर्घा के वर्ष 2027 के उत्तरार्ध में आम जनता के लिए खुलने की संभावना है। अधिक दीर्घाओं को शामिल करने के लिए एक मॉड्यूलर दृष्टिकोण तैयार किया जा रहा है। संग्रहालय में प्रदर्शित की जाने वाली सामग्री और संग्रह का विश्लेषण किया जा रहा है। इसके तहत राष्ट्रीय संग्रहालय और संस्कृति मंत्रालय के अन्य संग्रहालयों, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के 52 स्थल संग्रहालयों तथा विभिन्न राज्य संग्रहालयों एवं निजी संग्रहों से लगभग 18 लाख कलाकृतियों की पहचान की गई है।

अन्य दीर्घाओं का विकास वास्तुकला एवं नगर परिदृश्य, गणित एवं खगोल विज्ञान, भाषाएं एवं लिपियां, आस्था एवं आध्यात्मिकता तथा भारत का जुड़ाव : व्यापार एवं विचार जैसी थीमों पर किया जा रहा है।

इस परियोजना का कार्यान्वयन समन्वित परियोजना प्रबंधन, डिजाइन एवं तकनीकी निगरानी, गुणवत्ता आश्वासन और सावधिक समीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

रोजगार सृजन की संभावनाओं सहित प्रमुख प्रभाव

युगे युगीन भारत म्‍यूजियम से संस्कृति, शिक्षा, अर्थव्यवस्था और रोजगार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है।

  • सभ्यतागत विरासत का संरक्षण: यह संग्रहालय भारत के सभ्यतागत विकास, निरंतरता और विविधता को प्रस्तुत करने के लिए एकीकृत संस्थागत मंच उपलब्ध कराएगा। इससे देश की मूर्त एवं अमूर्त विरासत के संरक्षण और प्रसार को मजबूती मिलेगी।
  • विरासत भवनों का अनुकूली पुनः उपयोग: इस परियोजना के माध्यम से ऐतिहासिक नॉर्थ और साउथ ब्लॉक भवनों की वास्तुशिल्पीय विशेषताओं एवं ऐतिहासिक महत्व को बरकरार रखते हुए उन्हें एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सांस्कृतिक उद्देश्य के लिए उपयोग में लाया जाएगा।
  • सांस्कृतिक पर्यटन और अंतरराष्ट्रीय सहभागिता: इस संग्रहालय के एक प्रमुख सांस्कृतिक पर्यटन स्थल के रूप में उभरने की उम्मीद है। इससे देशी और विदेशी पर्यटक आकर्षित होंगे तथा वैश्विक स्तर पर भारत की सांस्कृतिक उपस्थिति और सॉफ्ट पावर को मजबूती मिलेगी।
  • शिक्षा और अनुसंधान: यह संग्रहालय जनशिक्षा, अकादमिक अनुसंधान, ज्ञान के आदान-प्रदान तथा भारत की विविध सांस्कृतिक परंपराओं और ज्ञान प्रणालियों से जुड़ने के अवसर प्रदान करेगा।
  • रोजगार सृजन: परियोजना के निर्माण और प्रचालनगत दोनों चरणों में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। इससे कारीगरों, शिल्पकारों, शोधकर्ताओं, संग्रहालय विशेषज्ञों, डिजाइनरों, कलाकारों और अन्य रचनात्मक पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अतिरिक्त, आतिथ्य और पर्यटन क्षेत्रों में आजीविका के अवसरों को भी बढ़ावा मिलेगा।
  • मेक इन इंडिया को बढ़ावा: सुव्यवस्थित विक्रेता विकास पहलों के माध्यम से यह परियोजना विश्वस्तरीय संग्रहालय सामग्री और उत्पादों के घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहित करेगी। इससे भारतीय कारीगरों, निर्माताओं, संरक्षण विशेषज्ञों और प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाताओं के लिए नए अवसर सृजित होंगे।
  • आगंतुक-केंद्रित और समावेशी अवसंरचना: आधुनिक संग्रहालय प्रौद्योगिकियों और आगंतुकों के लिए सुलभ सुविधाओं से जनभागीदारी बढ़ेगी तथा संग्रहालय आने वाले लोगों का समग्र अनुभव बेहतर होगा।

व्यय का विवरण

इस परियोजना की कुल अनुमानित लागत 3,230 करोड़ रुपये है। यह लागत विस्तृत वास्तुशिल्पीय एवं प्रदर्शनी डिजाइन, इंजीनियरिंग और संग्रहालय नियोजन संबंधी आवश्यकताओं के साथ-साथ संबंधित एजेंसियों द्वारा किए गए तकनीकी आकलनों के आधार पर निर्धारित की गई है।

संग्रहालय से टिकटों की बिक्री, खान-पान की सुविधाओं, कार्यक्रमों एवं आयोजन स्थलों के किराये, डिजिटल अनुभवों, गाइडेड टूर, खुदरा बिक्री केंद्रों और अन्य आगंतुक सेवाओं के माध्यम से नियमित राजस्व प्राप्त होने की भी उम्मीद है। संग्रहालय को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि इसमें प्रतिवर्ष एक करोड़ आगंतुकों के आने-जाने की व्यवस्था हो सके।

लाभार्थियों की संख्या

इस संग्रहालय की परिकल्पना एक राष्ट्रीय सार्वजनिक सांस्कृतिक संस्थान के रूप में की गई है, जो आम जनता, विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं, विद्वानों, सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों, देशी एवं विदेशी पर्यटकों तथा अन्य आगंतुकों की आवश्यकताओं को पूरा करेगा।

एक सार्वजनिक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्थान के रूप में यह भारत की सभ्यतागत विरासत के प्रति सीखने, अनुसंधान करने, सांस्कृतिक कार्यकलापों में भाग लेने और उसकी सराहना करने के अवसर प्रदान करेगा। इस परियोजना के लिए लाभार्थियों की कोई निश्चित संख्या निर्धारित नहीं है।

कवर किए गए राज्य/जिले

यह संग्रहालय नई दिल्ली स्थित नॉर्थ और साउथ ब्लॉक परिसर में स्थापित किया जाएगा। यद्यपि इसका वास्‍तविक बुनियादी ढांचा राष्ट्रीय राजधानी तक सीमित होगा, लेकिन इस संस्थान की परिकल्पना भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय आगंतुकों की सेवा के लिए की गई है।

***

पीके/केसी/आरटी/एसकेजे/एमवाई


ये खबरें भी पढ़िए

समुद्रतट, गाँव और पवन ऊर्जा का सिनेमैटिक भारतीय सांकेतिक दृश्य भारत

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
दुकान के काउंटर पर वापसी संबंधी चित्रसूचना देखती ग्राहक और कर्मचारी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
जिला प्रयोगशाला में पेयजल के नमूनों की जाँच करती तकनीशियन · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

    विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के मऊ में मेफेड्रोन की गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; 11.7 किलोग्राम मेफेड्रोन, पूर्ववर्ती रसायन और प्रयोगशाला के उपकरण जब्त किए; ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के सिंथेटिक नेटवर्क के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण करने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत की गई। सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा विकसित विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई औ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

    वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

    जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण ने 'मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स' को एक महीने के लिए एनएचएआई के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। साथ ही, एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को एनएच-248बीबी पर स्थित बिजवासन शुल्क प्लाज़ा पर एज

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।