भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह इटली के लिए रवाना; यूरोप के साथ भारत के वैज्ञानिक सहयोग को मजबूत करने के लिए 3 दिवसीय दौरे पर भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इटली के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत के वैज्ञानिक जुड़ाव को मजबूत करना तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अं

भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian aerospace engineers of mixed genders in proper white cleanroom suits examining a realistic small satellite inside a clean high-tech laboratory, no agency logos, blue-white light, documentary realism · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह आज तीन दिवसीय आधिकारिक दौरे पर इटली के लिए रवाना हुए। इस यात्रा का उद्देश्य यूरोप के साथ भारत के वैज्ञानिक जुड़ाव को मजबूत करना तथा विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय साझेदारी को आगे बढ़ाना है।

भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे केंद्रीय मंत्री इटली के अंतरिक्ष, एयरोस्पेस और अनुसंधान सहयोग से जुड़े मंत्रियों सहित अन्य वरिष्ठ मंत्रियों के साथ अहम वार्ता करेंगे।

इस यात्रा के दौरान उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकें, रोम में दूसरा भारत-इटली विज्ञान एवं नवाचार संवाद 2026 तथा ट्रिएस्टे के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों के साथ संवाद आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों के माध्यम से अनुसंधान, रणनीतिक प्रौद्योगिकियों और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और बढाने का अवसर मिलेगा।

12 नवंबर को रोम में आयोजित होने वाला दूसरा भारत-इटली विज्ञान एवं नवाचार संवाद 2026 दोनों देशों के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों, अनुसंधान, नवाचार क्षेत्र से जुड़े हितधारकों और प्रौद्योगिकी इनक्यूबेटर को एक मंच पर लाएगा। इस संवाद का मुख्य उद्देश्य उत्कृष्ट अनुसंधान एवं रणनीतिक प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देना, अनुसंधान को नवाचार में परिवर्तित करना, संस्थागत साझेदारी को मजबूत करना तथा भविष्य में सहयोग के लिए संयुक्त कार्ययोजना तैयार करना है।

डॉ. जितेंद्र सिंह इटली की विश्वविद्यालय एवं अनुसंधान मंत्री अन्ना मारिया बर्निनी तथा अंतरिक्ष एवं एयरोस्पेस नीति के प्रभारी मंत्री एडोल्फो उर्सो के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इन बैठकों के दौरान विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अनुसंधान तथा आपसी हित के रणनीतिक क्षेत्रों में भारत-इटली सहयोग को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी।

13 नवंबर को ट्रिएस्टे में केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम में एलेट्रा सिंक्रोट्रॉन संयंत्र अब्दुस सलाम अंतरराष्ट्रीय सैद्धांतिक भौतिकी केंद्र (आईसीटीपी) और अंतरराष्ट्रीय आनुवंशिक अभियांत्रिकी एवं जैव प्रौद्योगिकी केंद्र (आईसीजीईबी) का दौरा शामिल है। इन संस्थानों के दौरे से वैज्ञानिक सहयोग, अनुसंधान अवसंरचना में साझेदारी तथा शोधकर्ताओं के आदान-प्रदान की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी।

इस यात्रा के दौरान डॉ. जितेंद्र सिंह रोम में भारतीय समुदाय के साथ भी संवाद करेंगे। इसके अलावा, 14 नवंबर को भारतीय दूतावास में विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

इटली की यह यात्रा अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिक साझेदारी के विस्तार, अनुसंधान आधारित नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा वैश्विक अनुसंधान संस्थानों एवं प्रौद्योगिकी पारिस्थितिकी तंत्र के साथ भारत के जुड़ाव को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

भारत और इटली के बीच पारंपरिक रूप से मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं तथा विभिन्न स्तरों पर दोनों देशों के बीच सहयोग जारी है। डॉ. जितेंद्र सिंह की यह यात्रा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के नए और उभरते क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और व्यापक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है।

केंद्रीय मंत्री अपने दौरे के समय भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों से भी मुलाकात करेंगे। उनके विभिन्न कार्यक्रमों में 14 नवंबर को विश्व मधुमेह दिवस का आयोजन भी शामिल है।

***

पीके/केसी/आरटी/एवाई/ओपी


ये खबरें भी पढ़िए

समुद्रतट, गाँव और पवन ऊर्जा का सिनेमैटिक भारतीय सांकेतिक दृश्य भारत

ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
दुकान के काउंटर पर वापसी संबंधी चित्रसूचना देखती ग्राहक और कर्मचारी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
जिला प्रयोगशाला में पेयजल के नमूनों की जाँच करती तकनीशियन · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    ऊर्जा दक्षता ब्यूरो ने ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह 2026 के दौरान वेबिनार का आयोजन किया और विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित कीं

    विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता ब्यूरो (बीईई) ने 1 से 7 नवंबर, 2026 तक आयोजित ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह (बीएसएलडब्ल्यू) के अवसर पर 2 नवंबर, 2026 को ‘ऊर्जा संरक्षण’ विषय पर एक वेबिनार का आयोजन किया। इस वेबिनार का उद्देश्य सतत जीवनशैली को बढ़ावा देने, ऊर्जा खपत में कमी लाने, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने और सतत विकास के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाने में ऊर्जा दक्षता की महत्वपूर्ण

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने उत्तर प्रदेश के मऊ में मेफेड्रोन की गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया; 11.7 किलोग्राम मेफेड्रोन, पूर्ववर्ती रसायन और प्रयोगशाला के उपकरण जब्त किए; ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया

    केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) ने अंतरराज्यीय मादक पदार्थों के सिंथेटिक नेटवर्क के विरूद्ध एक बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के ताजोपुर औद्योगिक क्षेत्र में मेफेड्रोन (एमडी) का निर्माण करने वाली एक गुप्त प्रयोगशाला का भंडाफोड़ किया। यह कार्रवाई ऑपरेशन वज्र 3.0 के तहत की गई। सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई द्वारा विकसित विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, सीबीएन की मध्य प्रदेश इकाई औ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    डीजीएफटी ने घरेलू रीसाइक्लिंग और महत्वपूर्ण खनिजों की पुनर्प्राप्ति को बढ़ावा देने के लिए लिथियम-आयन बैटरी की ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया

    वाणिज्य विभाग के विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने आईटीसी (एचएस) कोड 85491400 के अंतर्गत आने वाले लिथियम-आयन बैटरी ब्लैक मास के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है। 10 नवंबर, 2026 को जारी अधिसूचना संख्या 49/2026-27 के माध्यम से इस मद की निर्यात नीति में तत्काल प्रभाव से और अगले आदेश तक बदलाव करते हुए इसे ‘मुक्त’ श्रेणी से हटाकर ‘प्रतिबंधित’ श्रेणी में रखा गया है। इस पर विदेश व्यापार नीति (एफटीपी

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    विशेष अभियान 6.0 का समापन: पेयजल एवं स्वच्छता विभाग में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों के निपटारे में मिली महत्वपूर्ण सफलता

    जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग (डीडीडब्‍ल्‍यूएस) ने सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को संस्थागत रूप देने और लंबित मामलों को कम करने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष अभियान 6.0 का सफलतापूर्वक समापन किया। यह अभियान 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य कार्यालयों में स्वच्छता को बढ़ावा देना, कार्यस्थल प्रबंधन में सुधार करना, रिकॉर्ड प्रबंधन को मजबूत बनान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सड़क उपयोगकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिजवासन उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी को एक महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया है

    भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने उपयोगकर्ता शुल्क संग्रहण एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। इसके अंतर्गत प्राधिकरण ने 'मेसर्स रिद्धि सिद्धि एसोसिएट्स' को एक महीने के लिए एनएचएआई के किसी भी मौजूदा या भविष्य के टेंडर में भाग लेने से रोक दिया है। साथ ही, एजेंसी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह कार्रवाई 5 नवंबर 2026 को एनएच-248बीबी पर स्थित बिजवासन शुल्क प्लाज़ा पर एज

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।