भारत

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) 2026 के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, युवाओं और स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने के लिए विज्ञान को प्रयोगशालाओं से बाहर आम लोगों तक पहुंचाने का किया आह्वान

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) 2026 के 12वें संस्करण के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर

भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Indian aerospace engineers of mixed genders in proper white cleanroom suits examining a realistic small satellite inside a clean high-tech laboratory, no agency logos, blue-white light, documentary realism · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले केंद्रीय राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभागों के राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ) 2026 के 12वें संस्करण के कर्टेन रेजर कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने महोत्सव की आधिकारिक वेबसाइट और ब्रोशर का भी अनावरण किया।

सभा को संबोधित करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि "भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य" थीम के तहत 19 से 22 दिसंबर तक पुणे में आयोजित होने वाला आईआईएसएफ 2026, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘विश्व बंधु भारत’ के विजन को साकार करता है। इस विजन के तहत भारतीय वैज्ञानिक उपलब्धियां संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए समर्पित हैं। इस बात पर जोर देते हुए कि यह थीम केवल एक नारा बनकर नहीं रह गई है, बल्कि इसे पहले से ही व्यवहार में उतारा जा रहा है, मंत्री ने जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा विकसित स्वदेशी अनुसंधान किट का उल्लेख किया, जिन्हें भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर लेकर गए थे। इन किट के माध्यम से किए गए प्रयोगों के परिणामों से पूरी दुनिया को लाभ होगा। डॉ. जितेंद्र सिंह ने आगे कहा कि विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ते हुए भारत जब वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान हासिल करने की ओर अग्रसर है, तब भारतीय विज्ञान वैश्विक वैज्ञानिक पारिस्थितिकी तंत्र को आकार देने में तेजी से महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) द्वारा विज्ञान भारती (विभा) के सहयोग से आयोजित इस कर्टेन रेजर समारोह में मंच पर भारत सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद, जैव प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. राजेश एस. गोखले और विज्ञान भारती (विभा) के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ. शिव कुमार शर्मा उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) की सचिव एवं वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) की महानिदेशक डॉ. एन. कलैसेल्वी; विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव प्रो. उमेश वी. वाघमारे; तथा जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान एवं नवाचार परिषद (बीआरआईसी)–राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस), पुणे के सचिव एवं निदेशक डॉ. थॉमस पुकाडियिल भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इनके साथ वरिष्ठ वैज्ञानिकों, विभिन्न संस्थानों के निदेशकों और सहभागी विभागों के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

पिछले कुछ वर्षों में भारत की वैज्ञानिक गतिविधियों में आए रणनीतिक बदलावों का उल्लेख करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने एक सुविचारित निर्णय लेते हुए पहले आयोजित होने वाली भारतीय विज्ञान कांग्रेस सहित बिखरे हुए और दोहराव वाले आयोजनों के स्थान पर दो ऐसे प्रमुख राष्ट्रीय आयोजनों को स्थापित किया, जिनकी अपनी विशिष्ट पहचान है। जहां प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष नई दिल्ली में उद्घाटित किए जाने वाले इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी ) में 13 से अधिक मंत्रालयों और नोबेल पुरस्कार विजेताओं की भागीदारी होती है तथा यह उभरते वैज्ञानिक विषयों पर केंद्रित एक अकादमिक आयोजन है, वहीं आईआईएसएफ एक उत्सवपूर्ण, जन-केंद्रित स्वरूप प्रस्तुत करता है, जिसकी गूंज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी है। चंडीगढ़, हैदराबाद, गोवा और दिल्ली के बाद आईआईएसएफ का आयोजन अलग-अलग क्षेत्रों में करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, पहली बार पुणे में इसका आयोजन किया जा रहा है। इससे पश्चिमी भारत के इस प्रमुख केंद्र के जीवंत शैक्षणिक, अनुसंधान और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र का लाभ मिलेगा।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि आईआईएसएफ 2026 को जीन संपादन, एंटीबॉडी और इंसुलिन उत्पादन से लेकर अगली पीढ़ी के ऊर्जा स्रोतों तथा विशाल एवं जीवंत त्रि-आयामी (3डी) कोशिका के भीतर से गुजरने के गहन अनुभव तक, जटिल और भविष्य की प्रौद्योगिकियों से जुड़े विषयों को विभिन्न हितधारकों के लिए आकर्षक एवं सहज प्रारूप में प्रस्तुत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। 2001 के नोबेल पुरस्कार विजेता सर टिम हंट के विशेष व्याख्यान सहित अकादमिक चर्चाओं से आगे बढ़कर, यह महोत्सव बच्चों, युवाओं, महिलाओं, मौजूदा और उभरते स्टार्टअप्स, उद्यमियों तथा उद्योग जगत के लिए विशेष अवसर उपलब्ध कराएगा। इसके तहत बी2बी बैठकें, हैकाथॉन और साइंस सफारी आयोजित की जाएंगी, ताकि युवा अपनी रुचियों और क्षमताओं को पहचान सकें तथा अपने विचारों को उद्यमों में बदल सकें।

‘संपूर्ण सरकार, संपूर्ण विज्ञान, संपूर्ण राष्ट्र और संपूर्ण समाज’ के दृष्टिकोण को बढ़ावा देने के लिए विज्ञान भारती (विभा) और डॉ. शिव कुमार शर्मा की सराहना करते हुए डॉ. जितेंद्र सिंह ने पुणे में आयोजित होने वाले महोत्सव से पहले चेन्नई, कोलकाता, देहरादून, तिरुवनंतपुरम, पुणे, हैदराबाद, बेंगलुरु, मुंबई, इम्फाल, इंदौर, मोहाली और अहमदाबाद सहित 13 शहरों में कर्टेन रेजर कार्यक्रमों के आयोजन में विज्ञान भारती की महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने मीडिया प्रतिनिधियों से भी सक्रिय रूप से भाग लेने और पुणे की यात्रा करने का आग्रह किया, ताकि भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियों की कहानी देश के कोने-कोने तक पहुंचाई जा सके।

प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. अजय कुमार सूद ने आईआईएसएफ 2026 को विज्ञान के एक अनूठे उत्सव के रूप में वर्णित किया, जो एक सामूहिक राष्ट्रीय प्रयास है। इसका उद्देश्य युवाओं को विज्ञान की मुख्यधारा से जोड़ना और अनुसंधान प्रयोगशालाओं से आगे बढ़कर आम जनमानस में वैज्ञानिक सोच विकसित करना है। ‘भारत का विज्ञान, विश्व का भविष्य’ की थीम को भारत के शाश्वत दर्शन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ से जोड़ते हुए प्रो. सूद ने कहा कि भारत ने वैक्सीन मैत्री से लेकर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (डीपीआई) तक, स्वदेश में विकसित नवाचारों को बड़े पैमाने पर साझा करने की अपनी प्रतिबद्धता बार-बार प्रदर्शित की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आईआईएसएफ 2026 का उत्साह युवाओं को विकसित भारत के लिए अत्याधुनिक और जन-केंद्रित नवाचारों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करेगा।

स्वागत संबोधन में डीबीटी, सचिव डॉ. राजेश एस. गोखले ने कहा कि वर्ष 2015 में अपनी शुरुआत के बाद से ही आईआईएसएफ आम लोगों का महोत्सव रहा है। यह जिज्ञासु विद्यार्थियों, प्रेरणादायी शिक्षकों, छोटे शहरों के नवोन्मेषकों और रोजमर्रा के कार्यों के माध्यम से मृदा प्रबंधन एवं सुधार में योगदान देने वाले किसानों को एक मंच पर लाता रहा है। आईआईएसएफ की मूल अवधारणा को विज्ञान के माध्यम से समाज, सरकार और बाजार (समाज, सरकार और बाजार) को जोड़ने वाले एक मंच के रूप में रेखांकित करते हुए डॉ. गोखले ने कहा कि इसमें सामाजिक आवश्यकताएं अनुसंधान को दिशा देती हैं, सरकार नवाचार को सशक्त बनाती है और बाजार खोजों को जनोपयोगी उत्पादों एवं सेवाओं में परिवर्तित करते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 के इस संस्करण में प्रमुख विज्ञान विभागों के साथ-साथ परमाणु ऊर्जा विभाग और नीति आयोग के अटल नवाचार मिशन (एआईएम) को भी शामिल किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान, बीआरआईसी–एनसीसीएस के निदेशक डॉ. थॉमस पुकाडियिल ने आईआईएसएफ 2026 की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की। इसका आयोजन "एक राष्ट्र, एक विज्ञान महोत्सव" के बैनर तले पुणे में एक-दूसरे के निकट स्थित पांच परिसरों में किया जाएगा। इनमें बीआरआईसी–राष्ट्रीय कोशिका विज्ञान केंद्र (एनसीसीएस), सीएसआईआर–राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला (एनसीएल), भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर), पुणे; भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) और सीओईपी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय शामिल हैं।

चार दिवसीय इस महोत्सव में 17 सक्रिय प्रयोगशाला परिसरों में 26 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें सात केंद्रीय मंत्रालयों एवं विभागों और 16 राष्ट्रीय संस्थानों की भागीदारी होगी। महोत्सव के प्रमुख आकर्षणों में बायोई3 नीति के अनुरूप जैव-विनिर्माण पर वैश्विक शिखर सम्मेलन, चिकित्सक-अकादमिक कॉन्क्लेव, 1,800 विद्यार्थियों और 200 शिक्षकों के लिए ‘द न्यू नालंदा’ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ग्राम, 1,200 विद्यार्थियों के लिए छात्र-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम, शिक्षकों के लिए ‘द गुरुकुल’ कार्यशाला, आठ क्षेत्रों में आयोजित साइंस सफारी तथा आम जनता के लिए विज्ञान-प्रौद्योगिकी-रक्षा-अंतरिक्ष प्रदर्शनी शामिल हैं। इस प्रदर्शनी में चंद्रयान-3, गगनयान, आईएनएस विक्रांत, मिशन शक्ति तथा क्वांटम प्रौद्योगिकी, सेमीकंडक्टर और गहन समुद्री अन्वेषण से जुड़े राष्ट्रीय मिशनों को प्रदर्शित किया जाएगा।

मजबूत नीतिगत एजेंडे और वैश्विक पहुंच के उद्देश्य के साथ आयोजित होने वाले आईआईएसएफ 2026 में 150 संस्थानों के प्रमुखों के लिए ‘विजन संसद’, विज्ञान कूटनीति कॉन्क्लेव, तीन महाद्वीपों तक विस्तृत वैश्विक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी गठबंधन, 150 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भागीदारी के साथ राष्ट्रीय सामाजिक संगठन एवं संस्थान सम्मेलन (एनएसओआईएम), ‘नारी शक्ति’, ‘विज्ञानिका’ तथा मराठा किलों की इंजीनियरिंग विरासत का उत्सव मनाने वाला ‘शिव-दुर्ग’ कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव से कई ठोस राष्ट्रीय उपलब्धियां प्राप्त होने की उम्मीद है। इनमें विजन संसद घोषणा-पत्र 2026, एनएसओआईएम घोषणा-पत्र, जैव-कूटनीति के रोडमैप सहित विज्ञान कूटनीति पर आईआईएसएफ 2026 का वक्तव्य तथा जैव-विनिर्माण के लिए राष्ट्रीय रोडमैप शामिल हैं। इसके अलावा, विद्यार्थियों के नवाचारी विचारों की पहचान कर उन्हें मार्गदर्शन और इन्क्यूबेशन सहायता प्रदान करने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।

***

पीके/केसी/आरटी/जीके


ये खबरें भी पढ़िए

सुलभ न्याय सेवा काउंटर पर नागरिक सहायता का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
कम डेटा वाला बैठक विकल्प चुनती काल्पनिक प्रतिभागी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।