भारत

केंद्रीय मंत्री श्री प्रतापराव जाधव ने अस्पतालों और विनिर्माताओं को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण पत्र वितरित किए

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में अस्पतालों और विनिर्माताओं को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आयुष उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मानकीकरण और वैश्विक विश्वसनीयता को मजबूत करना है। श्री प्रतापराव जाधव ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए

वितरण केंद्र में तापरोधी चिकित्सा परिवहन डिब्बों की जाँच करते स्वास्थ्य आपूर्ति विशेषज्ञ · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Adult international public-health logistics specialists check sealed insulated medical transport boxes in a clean African regional distribution centre, fully clothed professional staff, no injections, no patients, no readable branding. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री, श्री प्रतापराव जाधव ने आज नई दिल्ली में अस्पतालों और विनिर्माताओं को ‘आयुष क्वालिटी मार्क’ प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य आयुष उत्पादों और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने, मानकीकरण और वैश्विक विश्वसनीयता को मजबूत करना है।

श्री प्रतापराव जाधव ने पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि 'आयुष क्वालिटी मार्क' आयुष उत्पादों और सेवाओं की सुरक्षा, शुद्धता और प्रमाणिकता में जनता के भरोसे और विश्वास का प्रतीक है। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में गुणवत्ता को एक नैतिक जिम्मेदारी बताते हुए, केंद्रीय मंत्री महोदय ने कच्चे माल की खरीद, निर्माण, परीक्षण और लेबलिंग में कड़े मानकों को बनाए रखने के महत्व पर बल दिया।

श्री जाधव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में, आयुष को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक पहचान मिली है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि पारंपरिक चिकित्सा में भारत की समृद्ध विरासत को वैश्विक स्तर पर और अधिक स्वीकार्य बनाने के लिए, इसे वैज्ञानिक प्रमाणों, निरंतर गुणवत्ता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्य मानकों का समर्थन मिलना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री महोदय ने बताया कि आयुष मंत्रालय ने 'आयुष औषधि गुणवत्ता एवं उत्पादन संवर्धन योजना' (एओजीयूएसवाई) के तहत 'आयुष क्वालिटी मार्क' को लागू करने के लिए आयुष एक्सिल को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि यह पहल गुणवत्ता आश्वासन के लिए एक संस्थागत ढांचा प्रदान करेगी और इससे घरेलू उपभोक्ताओं तथा अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के बीच भरोसा बढ़ाने में सहायता मिलेगी।

पारंपरिक और हर्बल स्वास्थ्य उत्पादों की बढ़ती वैश्विक मांग पर प्रकाश डालते हुए, श्री जाधव ने जोर दिया कि डब्ल्यूएचओ-जीएमपी की आवश्यकताओं का पालन, फार्माकोपियल मानकों का अनुपालन, गुणवत्ता परीक्षण और पारदर्शी लेबलिंग से अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भारतीय आयुष निर्माताओं की प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। उन्होंने आयुष एक्सिल से आग्रह किया कि वह तकनीकी मार्गदर्शन, उद्योग के साथ जुड़ाव और क्षमता निर्माण की पहलों के माध्यम से निर्माताओं, विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्यमों को सहयोग प्रदान करे।

इस अवसर पर डॉ. रघु (सलाहकार, आयुर्वेद), आयुष एक्सिल के प्रतिनिधि और अधिकारी, आयुष उद्योग के प्रतिनिधि, निर्माता, निर्यातक, वैज्ञानिक तथा आयुष मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

निम्नलिखित संस्थानों और कंपनियों को 'आयुष क्वालिटी मार्क' प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए:

  1. सत्कर संजीवनी – आयुष अस्पताल
  2. श्री श्री वेलबीइंग – आयुष अस्पताल
  3. एसएनए आयुर्वेदिक नर्सिंग होम – आयुष अस्पताल
  4. राष्ट्रीय आयुर्वेद महाविद्यालय, हिसार – आयुष अस्पताल
  5. अपोलो आयुर्वेद अस्पताल – अस्पताल (2 यूनिट)
  6. एडवेन बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड – औषधीय उत्पाद
  7. महर्षि आयुर्वेद लिमिटेड – औषधीय उत्पाद

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीके


ये खबरें भी पढ़िए

सुलभ न्याय सेवा काउंटर पर नागरिक सहायता का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
कम डेटा वाला बैठक विकल्प चुनती काल्पनिक प्रतिभागी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।