भारत

केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में एमएसएमई, केवीआईसी, कॉयर और एनएसएसएच मंडप का उद्घाटन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के हॉल नंबर 6 में एमएसएमई मंत्रालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), कॉयर और राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एअनेसएसएच) के मंडपों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में एमएसएमई राज्य मंत्री, सुश्री शोभा करंदलाजे भी उपस्थित थीं। इस वर्ष इस मंडप का विषय

वैश्विक व्यापार से जुड़े स्थानीय उद्यम का दृश्य · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य
वैश्विक व्यापार से जुड़े स्थानीय उद्यम का दृश्य · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) मंत्री, श्री जीतन राम मांझी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) के हॉल नंबर 6 में एमएसएमई मंत्रालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), कॉयर और राष्ट्रीय एससी-एसटी हब (एअनेसएसएच) के मंडपों का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम में एमएसएमई राज्य मंत्री, सुश्री शोभा करंदलाजे भी उपस्थित थीं। इस वर्ष इस मंडप का विषय "एमएसएमई- विकास भी, विरासत भी" है।

एमएसएमई मंत्रालय के सचिव श्री भरत खेडा और अपर सचिव एवं विकास आयुक्त डॉ. रजनीश प्रतिनिधिमंडल के साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर एमएसएमई मंत्रालय, विकास आयुक्त (एमएसएमई) कार्यालय, खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम (एनएसआईसी) और कॉयर बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उद्घाटन के बाद, केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी और राज्य मंत्री सुश्री शोभा करंदलाजे ने मंडप में लगे स्टॉल का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न पारंपरिक निर्माण प्रक्रियाओं के सजीव प्रदर्शन को देखा और प्रतिभागियों तथा प्रदर्शकों का उत्साह बढ़ाया।

मीडिया से बात करते हुए, केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी ने कहा कि भारत की बड़ी युवा आबादी को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) बहुत महत्वपूर्ण हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने एमएसएमई क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। यह सबसे अधिक रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्रों में से एक है। एमएसएमई का पंजीकरण अब 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है, जिससे 42 करोड़ लोगों को रोजगार मिला है। 'उद्यम सहायता पोर्टल' सूक्ष्म उद्यमों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बना रहा है। उन्होंने कहा कि भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) में एमएसएमई मंडप, आज के युवाओं को उद्यमिता अपनाने के लिए प्रेरित और प्रोत्साहित करने की दिशा में एक कदम है।

मंडप की मुख्य बातें

एमएसएमई मंडप

  • एमएसएमई मंडप में 437 स्टॉल हैं, जिनमें देश भर की 292 एमएसएमई इकाइयां, केवीआईसी की 101, एनएसएसएच की 34 और कॉयर (नारियल रेशा) क्षेत्र की 10 इकाइयां शामिल हैं।
  • एमएसएमई प्रतिभागियों में से 98 प्रतिशत से अधिक पहली बार प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहे हैं, जिससे नए उद्यमियों को अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर मिल रहा है।
  • इसमें 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की भागीदारी है, जो भारत के विविध उद्यमशीलता परिवेश को दर्शाती है।
  • महिला उद्यमियों की भागीदारी 57.87 प्रतिशत है, जो एमएसएमई क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भूमिका को उजागर करती है।
  • एससी/एसटी वर्ग के 27.73 प्रतिशत उद्यमी अपने उत्पादों और उद्यमों का प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • दिव्यांग उद्यमी भी इसमें हिस्सा ले रहे हैं, जो समावेशी उद्यमशीलता की भावना को दर्शाता है।
  • पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों ने 15 स्टॉल लगाए हैं, जो उन्हें भारत की पारंपरिक कला और शिल्प कौशल को प्रदर्शित करने का एक मंच प्रदान करते हैं।

आईआईटीएफ 2026 में एमएसएमई मंडप भारत की समृद्ध क्षेत्रीय विविधता, पारंपरिक शिल्पकला और विकसित होती विनिर्माण क्षमताओं को उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला के माध्यम से प्रदर्शित करता है, जैसे कि-

  • वस्त्र, हथकरघा और हस्तशिल्प
  • पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) उत्पाद
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत बने उत्पाद और पारंपरिक कारीगरी
  • कांच, सिरेमिक और धातु के शिल्प
  • चमड़े का सामान और सौंदर्य उत्पाद
  • खेल, खिलौने और उपयोगी, नवीन उत्पाद
  • विशिष्ट क्षेत्रीय उत्पाद और अन्य विशेष वस्तुएं

29 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के उद्यमों को एक साथ लाते हुए, यह मंडप एमएसएमईएस को खरीदारों, आगंतुकों और उद्योग से जुड़े लोगों से जुड़ने के लिए एक साझा मंच प्रदान करता है। इससे उत्पादों की दृश्यता बढ़ती है, बाजार तक पहुंच आसान होती है और व्यापार के नए अवसर मिलते हैं।

महिला उद्यमियों, एससी/एसटी उद्यमियों, दिव्यांग व्यक्तियों और पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों की भागीदारी समावेशी विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है, साथ ही यह सभी उद्यमों के लिए संगठित व्यापार के अवसरों का विस्तार करने की दिशा में भी एक कदम है।

एमएसएमई मंडप न केवल भारत के स्वदेशी उत्पादों और उद्यमशीलता क्षमताओं को बढ़ावा देता है, बल्कि देश के आर्थिक और सांस्कृतिक परिदृश्य को मजबूत करने में एमएसएमई और कुशल कारीगरों के योगदान का भी सम्मान करता है। सीटीटीसी भुवनेश्वर, एमएसएमई टीसी रोहतक, आईडीईएमआई मुंबई और आईजीटीआर अहमदाबाद ने तकनीक पर केंद्रित ऐसी प्रदर्शनी लगाई, जिसमें एमएसएमई की भागीदारी से तैयार किए गए ड्रोन और चंद्रयान के पुर्जे प्रदर्शित किए गए।

कॉयर बोर्ड मंडप

कॉयर बोर्ड मंडप में कॉयर बोर्ड के दो अनुसंधान संस्थान - केंद्री कॉयर अनुसंधान संस्थान (सीसीआरआई) और केंद्रीय कॉयर प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईसीटी) - एक साथ आते हैं। इनके अलावा, इसमें कारीगर समूह, कॉयर बोर्ड के शोरूम और बिक्री केंद्र, पंजीकृत कंसाइनर (माल भेजने वाले) और छोटे स्तर के निर्माता भी शामिल हैं।

यह मंडप कॉयर (नारियल के रेशे) क्षेत्र में शोध के नतीजों, तकनीकी प्रगति और नए तरह के प्रयोगों को प्रदर्शित करने के लिए एक बेहतरीन मंच प्रदान करता है। यहाँ मुख्य आकर्षणों में बिना मिट्टी के खेती, कॉयर जियोटेक्सटाइल, वर्टिकल गार्डन, कॉयर वुड, पर्यावरण के अनुकूल (बायोडिग्रेडेबल) उत्पाद, कॉयर नेट हाउस, कॉयर पिथ कम्पोस्टिंग, कोको-लॉन (कॉयर से बना पोर्टेबल लॉन) और कॉयर की रस्सियों से बनी दीवार वाला एक सेल्फी पॉइंट शामिल हैं।

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति हब (एनएसएसएच) योजना

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति हब (एनएसएसएच) योजना के तहत, सात राज्यों के 34 एससी/एसटी सूक्ष्म और लघु उद्यमों (एमएसईएस) को विशेष स्टॉल उपलब्ध कराए गए हैं। इस पहल से भाग लेने वाले एमएसईएस को हस्तशिल्प, वस्त्र, इंजीनियरिंग उत्पादों और फुटवियर सहित कई तरह के उत्पादों को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है, साथ ही उन्हें संस्थागत और थोक खरीदारों से जुड़ने का अवसर भी प्राप्त होता है।

यह केंद्र सरकार के उस लक्ष्य को हासिल करने में भी मदद करता है, जिसके तहत एससी/एसटी उद्यमियों के स्वामित्व वाले एमएसईएस (सूक्ष्म और लघु उद्यमों) से 4 प्रतिशत सार्वजनिक खरीद की जानी है। ऐसे आयोजनों में हिस्सा लेने से एससी/एसटी उद्यमियों को कई रणनीतिक लाभ मिलते हैं। इससे उन्हें सीधे व्यावसायिक संपर्क बनाने, अपने ब्रांड की पहचान बढ़ाने, ग्राहकों से बहुमूल्य फीडबैक पाने और नए बाजारों को तलाशने का मौका मिलता है। इस तरह, यह समावेशी उद्यमिता और टिकाऊ व्यावसायिक विकास को बढ़ावा देता है।

खादी इंडिया मंडप

आईआईटीएफ 2026 में 'खादी इंडिया मंडप' भारत की समृद्ध विरासत, पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादन प्रक्रियाओं का एक शानदार अनुभव प्रदान करता है। यहाँ 101 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के अलग-अलग हिस्सों के कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। इस साल यहाँ का मुख्य आकर्षण "खादी की बात" पॉडकास्ट के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया एक स्टूडियो है। यहाँ मेहमानों, कारीगरों और खादी प्रेमियों के साथ बातचीत की जाएगी, ताकि खादी के बारे में जागरूकता बढ़ाई जा सके और लोगों को इससे जोड़ा जा सके।

खादी विषय वाले मंडप में पारंपरिक चरखे, पेटी चरखे, बिजली से चलने वाले कुम्हार के चाक, पारंपरिक कोल्हू से तेल निकालने की प्रक्रिया, हथकरघा बुनाई, और साबुन, शहद के उत्पादों, चमड़े के जूतों, अगरबत्ती व धूप बनाने का लाइव प्रदर्शन भी देखने को मिलेगा।

***

पीके/केसी/आरटी/एमकेएस/डीए


ये खबरें भी पढ़िए

गाँव से शहर तक दूध की आपूर्ति जोड़ते कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की    

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती रफ्तार का स्वागत किया, जिसे भारत-यूके विजन 2035 द्वारा मार्गदर्शन मिला है और इसे जुलाई 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने से और गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अर्थशॉट पुरस्कार के काम की सरा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
Shopkeeper updates a small inventory display · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत के कम्युनिटी सीड बैंक (सीएसबी) को मज़बूत करना: डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया ने 652 सीएसबी की मैपिंग की और नई कैपेसिटी-बिल्डिंग मैनुअल जारी की

डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कम से कम 1,000 सामुदायिक बीज बैंक (सीएसबी) हैं। इस परियोजना के डिजिटल एटलस में इनमें से 652 सामुदायिक-नेतृत्व वाले संस्थानों का पहले ही मानचित्रण (मैपिंग) किया जा चुका है, जो भारत के विभिन्न सामुदायिक बीज बैंकों को समझने, मज़बूत करने और समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। इन परिणामों को नई दिल्ली के एनएएससी में

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नए एम्स के कार्यकारी निदेशकों के साथ संस्थागत प्रदर्शन का आकलन करने व स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत सभी नए एम्स के कामकाज की समीक्षा करने के लिए इन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) के सभी कार्यकारी निदेशकों के साथ एक बैठक की। पीएमएसएसवाई के अंतर्गत 22 एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 एम्स शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान, आईपीडी/ओपीडी सुविधाओं, आपातकालीन और ट्रॉमा स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की    

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती रफ्तार का स्वागत किया, जिसे भारत-यूके विजन 2035 द्वारा मार्गदर्शन मिला है और इसे जुलाई 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने से और गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अर्थशॉट पुरस्कार के काम की सरा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत के कम्युनिटी सीड बैंक (सीएसबी) को मज़बूत करना: डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया ने 652 सीएसबी की मैपिंग की और नई कैपेसिटी-बिल्डिंग मैनुअल जारी की

    डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कम से कम 1,000 सामुदायिक बीज बैंक (सीएसबी) हैं। इस परियोजना के डिजिटल एटलस में इनमें से 652 सामुदायिक-नेतृत्व वाले संस्थानों का पहले ही मानचित्रण (मैपिंग) किया जा चुका है, जो भारत के विभिन्न सामुदायिक बीज बैंकों को समझने, मज़बूत करने और समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। इन परिणामों को नई दिल्ली के एनएएससी में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नए एम्स के कार्यकारी निदेशकों के साथ संस्थागत प्रदर्शन का आकलन करने व स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत सभी नए एम्स के कामकाज की समीक्षा करने के लिए इन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) के सभी कार्यकारी निदेशकों के साथ एक बैठक की। पीएमएसएसवाई के अंतर्गत 22 एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 एम्स शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान, आईपीडी/ओपीडी सुविधाओं, आपातकालीन और ट्रॉमा स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री 19 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' विषय पर आयोजित विभागीय सम्मेलन (डिपार्टमेंटल समिट) के समापन सत्र में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। 18-19 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी शामिल होंगे, जो सामाजिक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा की उपस्थिति में वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जे. पी. नड्डा भी उपस्थित थे। यह दीक्षांत समारोह संस्थान की स्थापना (2001–2026) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।