भारत

लोक सभा अध्यक्ष ने वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में भाग लिया

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज गुजरात के मेहसाणा जिले स्थित वडनगर का दौरा किया तथा विभिन्न आध्यात्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया। अपनी यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक श्री हटकेश्वर महादेव मंदिर से करते हुए, श्री बिरला ने पूजा-अर्चना की तथा कांची कामकोटि पीठाधीपति जगद्गुरु श्री शंकरा विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के पावन मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय विश

Artisan organizes travel receipts beside packed handmade goods · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Artisan organizes travel receipts beside packed handmade goods · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने आज गुजरात के मेहसाणा जिले स्थित वडनगर का दौरा किया तथा विभिन्न आध्यात्मिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लिया।

अपनी यात्रा की शुरुआत ऐतिहासिक श्री हटकेश्वर महादेव मंदिर से करते हुए, श्री बिरला ने पूजा-अर्चना की तथा कांची कामकोटि पीठाधीपति जगद्गुरु श्री शंकरा विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के पावन मार्गदर्शन एवं सान्निध्य में आयोजित किए जा रहे 10 दिवसीय विश्व शांति महायज्ञ में भाग लिया।

महायज्ञ के पश्चात अपने विचार साझा करते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने प्राचीन हटकेश्वर महादेव मंदिर को भारत की आध्यात्मिक विरासत का एक पावन केंद्र बताया, जो लगातार पीढ़ियों को प्रेरणा देता आ रहा है। उन्होंने कहा कि जगद्गुरु शंकराचार्य जी के नेतृत्व में आयोजित यह विश्व शांति महायज्ञ और हवन विश्व शांति, राष्ट्रों के मध्य सद्भाव तथा संपूर्ण मानवता एवं प्राणीमात्र के कल्याण के लिए समर्पित है।

वडनगर को भारत की सांस्कृतिक विरासत का एक महत्वपूर्ण केंद्र और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन्मस्थली बताते हुए श्री बिरला ने कहा कि यह ऐतिहासिक नगर आध्यात्मिक विरासत, दृढ़ संकल्प और निःस्वार्थ जनसेवा का एक शाश्वत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस नगर का भ्रमण करने तथा प्रधानमंत्री के विद्यालय और उनके प्रारंभिक जीवन से जुड़े स्थलों को देखने से यह पता चलता है कि किस प्रकार असाधारण संकल्प शक्ति विपरीत परिस्थितियों पर विजय प्राप्त कर सकती है। उन्होंने कहा कि यह नगर एक ऐसे प्रेरणास्थल के रूप में स्थापित है जो यह दर्शाता है कि आर्थिक कठिनाइयों, पारिवारिक संघर्षों या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, स्पष्ट लक्ष्य और अडिग संकल्प व्यक्ति को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम बनाते हैं।

श्री बिरला ने इस बात का उल्लेख भी किया कि अपने विद्यार्थी जीवन के प्रारंभिक दिनों से ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का जीवन अध्ययन, संवाद, वाद-विवाद की भावना तथा स्वामी विवेकानंद के आदर्शों से प्राप्त आध्यात्मिक प्रेरणा से परिपूर्ण रहा है। 'सेवा' के संकल्प से प्रेरित होकर उन्होंने अल्पायु में ही गृह त्याग कर देश के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया और भारत की विविध सामाजिक और आर्थिक वास्तविकताओं को प्रत्यक्ष रूप से समझा। उनकी इस जीवन यात्रा को भारतीय लोकतंत्र की शक्ति का प्रमाण बताते हुए लोक सभा अध्यक्ष ने कहा कि साधारण परिस्थितियों के बीच एक छोटे से नगर से निकलकर राष्ट्र का नेतृत्व करना इस बात का उदाहरण है कि जनसेवा के प्रति समर्पण किस प्रकार नेतृत्व को गढ़ता है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में प्रधानमंत्री श्री मोदी की 25 वर्षों की निरंतर जनसेवा की महत्वपूर्ण उपलब्धि को रेखांकित करते हुए श्री बिरला ने कहा कि यह अटूट प्रतिबद्धता प्रत्येक नागरिक के लिए प्रेरणा का स्रोत है। लोक सभा अध्यक्ष ने आगे कहा कि अपने प्रारंभिक जीवन में आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों का स्वयं अनुभव करने के कारण प्रधानमंत्री ने उन अनुभवों को एक ऐसे 'आत्मनिर्भर' और स्वावलंबी भारत के निर्माण की दिशा में लगाया है, जो भविष्य की चुनौतियों का समाधान करने में सक्षम है।

मंदिर में आयोजित कार्यक्रमों के पश्चात, लोक सभा अध्यक्ष ने वडनगर स्थित प्रेरणा स्कूल का दौरा किया, जहाँ उन्होंने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया तथा उन्हें जिज्ञासा की भावना विकसित करने, रचनात्मक संवाद में भाग लेने और राष्ट्र निर्माण के लिए स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने श्री बी.एन. हाई स्कूल का भी दौरा किया और इस ऐतिहासिक नगर में युवा पीढ़ी का मार्गदर्शन करने वाले शैक्षणिक संस्थानों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

अपराह्न में अन्य कार्यक्रमों के अलावा श्री बिरला ने वडनगर स्थित पुरातात्विक अनुभवात्मक संग्रहालय (आर्कियोलॉजिकल एक्सपेरिएंशियल म्यूज़ियम) और संगीत संग्रहालय (म्यूज़ियम ऑफ़ म्यूज़िक) का भ्रमण किया तथा भारत के प्राचीनतम जीवंत नगरों में से एक, वडनगर की समृद्ध सभ्यतागत, पुरातात्विक और सांगीतिक विरासत की सराहना की।

गुजरात प्रवास के दौरान वडनगर स्थित प्रेरणा स्कूल का भ्रमण करने का अवसर मिला। यह वही ऐतिहासिक विद्यालय है, जहाँ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @NarendraModi जी ने अपने विद्यार्थी जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष बिताए और अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की। विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों के साथ संवाद कर उनके विचारों, सपनों और आकांक्षाओं को जानने का अवसर मिला। युवा पीढ़ी की ऊर्जा, प्रतिभा और संकल्प ही विकसित भारत के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति हैं। आज के विद्यार्थी ही कल राष्ट्र की दिशा और दशा तय करेंगे। उनका ज्ञान, चरित्र, संस्कार और नवाचार के प्रति दृष्टिकोण भारत के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला बनेगा। इस विद्यालय से जुड़ी स्मृतियों, संघर्षों और जीवन-मूल्यों के प्रसंगों ने प्रधानमंत्री जी की प्रेरणादायी जीवन-यात्रा के प्रारंभिक पड़ावों को और निकट से जानने-समझने का अवसर दिया। निश्चय ही, जीवन की बड़ी यात्राओं की नींव ऐसे ही अनुभवों, संस्कारों और दृढ़ संकल्पों में निहित होती है।

— Om Birla (@ombirlakota) November 18, 2026

समानो मन्त्रः समितिः समानी, समानं मनः सह चित्तमेषाम्। समानं मन्त्रमभिमंत्रये वः, समानेन वो हविषा जुहोमि ।। गुजरात के वडनगर स्थित ऐतिहासिक श्री हाटकेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित विश्व शांति महायज्ञ में जगद्गुरु श्री शंकर विजयेंद्र सरस्वती स्वामीगल के दिव्य सान्निध्य एवं मार्गदर्शन में सम्मिलित होकर आध्यात्मिक अनुभूति प्राप्त हुई। वैदिक मंत्रोच्चार, यज्ञ की पावन आहुतियों और प्रार्थनाओं के मध्य विश्व शांति, सामाजिक सद्भाव, मानव कल्याण एवं समस्त सृष्टि के मंगल की कामना की। हमारी सनातन संस्कृति का शाश्वत संदेश “सर्वे भवन्तु सुखिनः” संपूर्ण विश्व के सुख, शांति और कल्याण की भावना को अभिव्यक्त करता है। प्रार्थना है कि सनातन संस्कृति की यह आध्यात्मिक चेतना मानवता को सदैव सद्भाव, करुणा और शांति के पथ पर प्रेरित करती रहे।

— Om Birla (@ombirlakota) November 18, 2026

***

AM


ये खबरें भी पढ़िए

गाँव से शहर तक दूध की आपूर्ति जोड़ते कर्मी · AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की    

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती रफ्तार का स्वागत किया, जिसे भारत-यूके विजन 2035 द्वारा मार्गदर्शन मिला है और इसे जुलाई 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने से और गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अर्थशॉट पुरस्कार के काम की सरा

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
Shopkeeper updates a small inventory display · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

भारत के कम्युनिटी सीड बैंक (सीएसबी) को मज़बूत करना: डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया ने 652 सीएसबी की मैपिंग की और नई कैपेसिटी-बिल्डिंग मैनुअल जारी की

डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कम से कम 1,000 सामुदायिक बीज बैंक (सीएसबी) हैं। इस परियोजना के डिजिटल एटलस में इनमें से 652 सामुदायिक-नेतृत्व वाले संस्थानों का पहले ही मानचित्रण (मैपिंग) किया जा चुका है, जो भारत के विभिन्न सामुदायिक बीज बैंकों को समझने, मज़बूत करने और समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। इन परिणामों को नई दिल्ली के एनएएससी में

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
सिमुलेशन प्रयोगशाला में सीखते वयस्क भारतीय चिकित्सा विद्यार्थियों का सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नए एम्स के कार्यकारी निदेशकों के साथ संस्थागत प्रदर्शन का आकलन करने व स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक की

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत सभी नए एम्स के कामकाज की समीक्षा करने के लिए इन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) के सभी कार्यकारी निदेशकों के साथ एक बैठक की। पीएमएसएसवाई के अंतर्गत 22 एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 एम्स शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान, आईपीडी/ओपीडी सुविधाओं, आपातकालीन और ट्रॉमा स

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की    

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 18 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में महामहिम वेल्स के राजकुमार और राजकुमारी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री ने भारत-यूके द्विपक्षीय संबंधों में बढ़ती रफ्तार का स्वागत किया, जिसे भारत-यूके विजन 2035 द्वारा मार्गदर्शन मिला है और इसे जुलाई 2026 में भारत-यूके व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौते (सीईटीए) के लागू होने से और गति मिली है। प्रधानमंत्री ने अर्थशॉट पुरस्कार के काम की सरा

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    भारत के कम्युनिटी सीड बैंक (सीएसबी) को मज़बूत करना: डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया ने 652 सीएसबी की मैपिंग की और नई कैपेसिटी-बिल्डिंग मैनुअल जारी की

    डायवर्सिफ़ार्म-इंडिया द्वारा किए गए एक सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में कम से कम 1,000 सामुदायिक बीज बैंक (सीएसबी) हैं। इस परियोजना के डिजिटल एटलस में इनमें से 652 सामुदायिक-नेतृत्व वाले संस्थानों का पहले ही मानचित्रण (मैपिंग) किया जा चुका है, जो भारत के विभिन्न सामुदायिक बीज बैंकों को समझने, मज़बूत करने और समर्थन देने के लिए एक महत्वपूर्ण आधार प्रदान करता है। इन परिणामों को नई दिल्ली के एनएएससी में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने नए एम्स के कार्यकारी निदेशकों के साथ संस्थागत प्रदर्शन का आकलन करने व स्वास्थ्य सेवा डिलीवरी को मजबूत करने के लिए समीक्षा बैठक की

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव श्रीमती पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने आज यहाँ प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (पीएमएसएसवाई) के तहत सभी नए एम्स के कामकाज की समीक्षा करने के लिए इन राष्ट्रीय महत्व के संस्थानों (आईएनआई) के सभी कार्यकारी निदेशकों के साथ एक बैठक की। पीएमएसएसवाई के अंतर्गत 22 एम्स स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 18 एम्स शिक्षण, प्रशिक्षण और अनुसंधान, आईपीडी/ओपीडी सुविधाओं, आपातकालीन और ट्रॉमा स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    प्रधानमंत्री 19 नवंबर को सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लेंगे

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 19 नवंबर 2026 को शाम लगभग 4:30 बजे नई दिल्ली के सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' विषय पर आयोजित विभागीय सम्मेलन (डिपार्टमेंटल समिट) के समापन सत्र में भाग लेंगे। इस अवसर पर वह उपस्थित लोगों को संबोधित भी करेंगे। 18-19 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन में विभिन्न राज्यों के राजनीतिक नेतृत्व और अधिकारी शामिल होंगे, जो सामाजिक

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा की उपस्थिति में वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

    उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली स्थित वर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज और सफदरजंग अस्पताल के 8वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, श्री जे. पी. नड्डा भी उपस्थित थे। यह दीक्षांत समारोह संस्थान की स्थापना (2001–2026) के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के कार्यक्रमों के हिस्से के रूप में आयोजित किया गया। स

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।