भारत

रक्षा मंत्री और जापान के रक्षा मंत्री ने टोक्यो में द्विपक्षीय वार्ता की

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 19 नवंबर, 2026 को टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री शिनजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने भारत-जापान रक्षा सहयोग में लगातार हो रही प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से यह सहयोग आगे बढ़ा है। इस वर्ष अगस्त और अक्टूबर में हुई बातचीत के बाद, कम समय के भीतर दोनों मंत्रियों की यह तीसरी रक्षा मंत्

Community observer reviews a modest project progress board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Community observer reviews a modest project progress board · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य; यह किसी वास्तविक घटना या पहचाने गए स्थान की तस्वीर नहीं है। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक चित्र · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने 19 नवंबर, 2026 को टोक्यो में जापान के रक्षा मंत्री श्री शिनजिरो कोइज़ुमी के साथ द्विपक्षीय बैठक की। दोनों मंत्रियों ने भारत-जापान रक्षा सहयोग में लगातार हो रही प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच निरंतर संवाद के माध्यम से यह सहयोग आगे बढ़ा है। इस वर्ष अगस्त और अक्टूबर में हुई बातचीत के बाद, कम समय के भीतर दोनों मंत्रियों की यह तीसरी रक्षा मंत्री स्तरीय बैठक थी।

दोनों मंत्रियों ने भारत में फायरिंग रेंज के उपयोग के लिए आशय पत्र (एलओआई) पर हस्ताक्षर किए जाने का स्वागत किया। इसके तहत जापान का आत्मरक्षा बल पहली बार भारत की फायरिंग रेंज में वास्तविक हथियारों से अभ्यास करेगा। इसमें सतह से जहाज पर मार करने वाली मिसाइलों का इस्तेमाल भी शामिल होगा। दोनों मंत्री इस पहल को जल्द से जल्द लागू करने के लिए दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों के बीच समन्वय तेज करने पर सहमत हुए।

दोनों मंत्रियों ने इस वर्ष अगस्त में हस्ताक्षरित ‘समुद्री सुरक्षा सहयोग संबंधी व्यवस्था ज्ञापन’ के तहत समुद्री सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने की दिशा में हुई निरंतर प्रगति का स्वागत किया। विशेष रूप से, उन्होंने पुष्टि करते हुए कहा कि संयुक्त सचिव/महानिदेशक स्तर के नेतृत्व वाला कार्य समूह कार्य-स्तर पर होने वाली चर्चाओं को आगे बढ़ाएगा। इन चर्चाओं में समुद्री सुरंगों का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने की क्षमताओं को बढ़ाना तथा नौसैनिक जहाजों के निर्माण एवं डिजाइन के क्षेत्र में संयुक्त विकास की संभावनाओं का पता लगाना शामिल है।

दोनों मंत्री जापान की समुद्री आत्मरक्षा सेना व भारतीय नौसेना के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करने की दिशा में आपसी सहयोग को और मजबूत करने पर सहमत हुए।

दोनों मंत्रियों ने अपनी-अपनी सेनाओं के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यासों के माध्यम से सहयोग और मजबूत होने का स्वागत किया। इनमें जापान, अमेरिका, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आयोजित बहुपक्षीय नौसैनिक अभ्यास ‘मालाबार 2026’ तथा जापान-भारत समुद्री अभ्यास ‘जेएआईएमईएक्स-26’ शामिल हैं, जिनका आयोजन इसी महीने जापान में किया गया था। दोनों मंत्री अपने-अपने देशों के विशेष अभियान बलों के बीच आपसी आदान-प्रदान को और बढ़ाने पर भी सहमत हुए।

रक्षा उपकरणों और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग को लेकर दोनों मंत्रियों ने यूनीकॉर्न से जुड़ी व्यवस्थाओं को जल्द पूरा करने और फरवरी 2027 तक भारत को आवश्यकता की स्वीकृति (एओएन) मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने इस बात की भी पुष्टि की कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन और जापान की अधिग्रहण, प्रौद्योगिकी व रसद एजेंसी के बीच अत्याधुनिक मिसाइलों तथा रक्षा प्रौद्योगिकियों के क्षेत्र में रक्षा अनुसंधान के साथ विकास सहयोग को भी आगे बढ़ाया जाएगा।

दोनों मंत्रियों ने हवाई क्षेत्र के प्रति जागरूकता बढ़ाने के क्षेत्र में भारत व जापान की वायु सेनाओं के बीच सहयोग को प्रोत्साहित करने पर सहमति जताई। उन्होंने यह भी कहा कि इस संबंध में कार्य-स्तर की बातचीत को संयुक्त सचिव/महानिदेशक स्तर पर गठित कार्य समूह के माध्यम से आगे बढ़ाया जाएगा।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा का माहौल लगातार जटिल और अनिश्चित होता जा रहा है। ऐसे में दोनों मंत्रियों ने जापान व भारत के बीच द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के साथ-साथ बहुपक्षीय रक्षा सहयोग को और बढ़ावा देने पर सहमति जताई, जिसमें त्रिपक्षीय सहयोग भी शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने इस क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए व्यावहारिक सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी सहमति व्यक्त की।

दोनों मंत्रियों ने सहयोग के इन ठोस क्षेत्रों को लगातार लागू करने तथा जापान-भारत रक्षा सहयोग को और ऊंचाइयों तक ले जाने के अपने संकल्प को साझा किया, ताकि वे मिलकर हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता एवं समृद्धि में अपना योगदान दे सकें।

****

पीके/केसी/आरटी/एनके


ये खबरें भी पढ़िए

सुलभ न्याय सेवा काउंटर पर नागरिक सहायता का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
Two adult Indian basketball trainees practise two small aspects of a set shot while a woman coach observes their foot position and hand follow-through. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
कम डेटा वाला बैठक विकल्प चुनती काल्पनिक प्रतिभागी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य भारत

केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।