तकनीक

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर ने पुस्तकालयों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता पर क्षमता विकास कार्यक्रम आयोजित किया

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली ने सीएसआईआर एकीकृत कौशल पहल (चरण-III) के अंतर्गत 17 से 19 नवंबर 2026 तक पुस्तकालयों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर तीन दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के पेशेवरों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और आईटी पेशेवरों को पुस्तकालय सेव

A 55-year-old Indian female vocational teacher asks an adult learner to refine a too-broad question about a wooden joint they are examining. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
A 55-year-old Indian female vocational teacher asks an adult learner to refine a too-broad question about a wooden joint they are examining. · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

सीएसआईआर-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान संस्थान (सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर), नई दिल्ली ने सीएसआईआर एकीकृत कौशल पहल (चरण-III) के अंतर्गत 17 से 19 नवंबर 2026 तक पुस्तकालयों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय पर तीन दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान के पेशेवरों, शिक्षाविदों, शोधकर्ताओं, विद्यार्थियों और आईटी पेशेवरों को पुस्तकालय सेवाओं, अनुसंधान सहायता, सूचना खोज और ज्ञान प्रबंधन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के प्रभावी उपयोग के लिए आवश्यक ज्ञान और व्यावहारिक कौशल प्रदान करना था।

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के प्रशिक्षण प्रभाग के प्रमुख श्री मुकेश ए. पुंड ने उद्घाटन सत्र के दौरान कार्यक्रम के उद्देश्यों की जानकारी दी और पुस्तकालय एवं सूचना सेवाओं की दक्षता तथा प्रभावशीलता बढ़ाने के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों में क्षमता निर्माण के महत्व पर प्रकाश डाला। श्री सलीम अंसारी ने सत्र का संचालन किया।

कार्यक्रम में एआई के मूल सिद्धांतों और पुस्तकालयों में इसके अनुप्रयोग, चैटबॉट एवं उपयोगकर्ता इंटरफेस, नो-कोड वेब एवं ऐप विकास, एआई आधारित मेटाडेटा निष्कर्षण और स्मार्ट कैटलॉगिंग, अनुसंधान खोज एवं मानचित्रण, क्षेत्रीय भाषा अनुवाद, तथ्य-जांच, सूचना की विश्वसनीयता तथा एआई के नैतिक उपयोग सहित विभिन्न विषयों को शामिल किया गया।

18 नवंबर 2026 को इंदिरा गांधी दिल्ली तकनीकी महिला विश्वविद्यालय (आईजीडीटीयूडब्ल्यू) की सहायक प्रोफेसर एवं अतिथि संकाय सदस्य डॉ. रितेश यादववंशी ने अनुसंधान सहायता के लिए एआई उपकरण: साहित्य खोज एवं समीक्षा, शोध-पत्रों का सारांश तैयार करना और वास्तविक स्रोतों से एआई के आउटपुट की जांच विषय पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इस सत्र में साहित्य खोज, शोध-पत्रों की समीक्षा एवं सारांश तैयार करने तथा प्रामाणिक स्रोतों के आधार पर एआई द्वारा तैयार जानकारी का सत्यापन करने वाले एआई उपकरणों की जानकारी दी गई। इसमें शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में आलोचनात्मक मूल्यांकन और एआई के जिम्मेदार उपयोग पर विशेष जोर दिया गया।

प्रशिक्षण के दौरान नियमित पुस्तकालय कार्यों को स्वचालित करने, सूचना प्राप्ति में सुधार करने, बुद्धिमत्तापूर्ण ज्ञान खोज को सुगम बनाने और उपयोगकर्ता-केंद्रित सेवाओं को बेहतर बनाने में एआई की संभावनाओं को रेखांकित किया गया। स्मार्ट कैटलॉगिंग, मेटाडेटा निष्कर्षण, अनुसंधान मानचित्रण, चैटबॉट और क्षेत्रीय भाषा अनुवाद से संबंधित सत्रों में बताया गया कि उभरती प्रौद्योगिकियां सूचना संसाधनों के संगठन, पहुंच और खोज क्षमता को किस प्रकार बेहतर बना सकती हैं। तथ्य-जांच और एआई नैतिकता पर हुई चर्चाओं में सटीकता, पारदर्शिता और मानव निगरानी के महत्व पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का समापन सत्र 19 नवंबर 2026 को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के दौरान अर्जित ज्ञान और कौशल को अपनी पेशेवर कार्यप्रणाली में लागू करने तथा पुस्तकालय सेवाओं में एआई के जिम्मेदार एकीकरण की संभावनाओं का पता लगाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

इस कार्यक्रम का समन्वय सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के वैज्ञानिक-जी और प्रशिक्षण प्रभाग के प्रमुख श्री मुकेश पुंड ने किया। सुश्री मीताली भारती ने नोडल प्रधान अन्वेषक (पीआई) और श्री सलीम अंसारी ने सह-नोडल पीआई के रूप में कार्य किया।

इस तरह की पहलों के माध्यम से सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर पेशेवर क्षमता निर्माण और उभरती प्रौद्योगिकियों को जिम्मेदारीपूर्वक अपनाने को बढ़ावा दे रहा है तथा एक समावेशी, दक्ष और प्रौद्योगिकी-सक्षम ज्ञान पारिस्थितिकी तंत्र के निर्माण में योगदान दे रहा है।

*****

पीके/केसी/आरटी/एनकेएस


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

स्वदेशी अनुसंधान, नवाचार और किफायती उन्नत उपचार के माध्यम से भारत एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा शक्ति (ग्लोबल हेल्थकेयर पावरहाउस) के रूप में विकसित हो रहा है; डॉ. जितेंद्र सिंह ने क्लिनिकल मेडिसिन और तकनीक-आधारित तौर-तरीकों के बीच उचित संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया।

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री, डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव आ रहा है। देश स्वदेशी अनुसंधान, चिकित्सा नवाचार और किफायती उन्नत उपचार के माध्यम से एक वैश्विक स्वास्थ्य सेवा श

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 12 मिनट पढ़ें
वीडियो कक्षा में लैपटॉप के माध्यम से प्रश्न करता युवक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

स्थिर, समायोज्य और बड़े पैमाने पर उत्पादन योग्य श्वेत एलईडी के लिए नई तकनीक विकसित की गई

हैलाइड पेरोवस्काइट नैनोक्रिस्टल का उपयोग करके रंगों को आपस में मिलने से रोकने का एक अभिनव तरीका विकसित किया गया है। इससे स्थिर, बड़े पैमाने पर उत्पादन योग्य, लचीली और किफायती श्वेत प्रकाश तकनीकों का विकास संभव हो सकेगा। इनका उपयोग श्वेत प्रकाश उत्सर्जक डायोड (डब्ल्यूएलईडी) और स्मार्टफोन में किया जा सकता है। हमारे घरों और स्मार्टफोन में इस्तेमाल होने वाले व्यावसायिक श्वेत प्रकाश उत्सर्जक डायोड (डब्

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

निजी क्षेत्र द्वारा विकास की नई गाथा लिखे जाने के साथ भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था की 40–45 अरब अमेरिकी डॉलर तक की बड़ी छलांग लगाने की तैयारी: डॉ. जितेंद्र सिंह

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग में राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था, जिसका वर्तमान मूल्य लगभग 9 अरब अमेरिकी डॉलर है, के एक दशक से भी कम समय में बढ़कर 40-45 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंचने की संभावना है। इसमें निजी क्षेत्र

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 8 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    सालाना पारिवारिक आय 5 लाख रुपये तक वाले अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के मरीज संशोधित डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना के तहत चिकित्सा सहायता के पात्र हैं

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक स्वायत्त निकाय, डॉ. अंबेडकर प्रतिष्ठान (डीएएफ), संशोधित ‘डॉ. अंबेडकर चिकित्सा सहायता योजना’ को लागू कर रहा है। यह योजना गंभीर और जानलेवा बीमारियों से पीड़ित अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) के पात्र मरीजों को ₹3.50 लाख तक की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। प्रतिष्ठान के निदेशक श्री विनेश पचनंदा ने कहा कि 2 जून 2026 को अधिसूचित

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    प्रधानमंत्री ने 'काशी तमिल संगमम 5.0' की शुरुआत पर प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने 'काशी तमिल संगमम' के पांचवें संस्करण की शुरुआत पर अत्यधिक प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने तमिलनाडु और देश के विभिन्न हिस्सों से काशी की पावन नगरी में आए सभी प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत किया। इस वर्ष की थीम 'तिरुक्कुरल पयिलवोम' (आइए तिरुक्कुरल सीखें) के विशेष महत्व पर प्रकाश डालते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि महान कवि-संत तिरुवल्लुवर का कालजयी ज्ञान मानव जीवन

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी ने ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ नामक तीन दिवसीय, लगभग 40 किलोमीटर की पदयात्रा का नेतृत्व किया; पदयात्रा का भव्य समापन हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ

    केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में आयोजित तीन दिवसीय पदयात्रा ‘हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत’ का भव्य समापन शुक्रवार को हैदराबाद, तेलंगाना के जुबली हिल्स में हुआ। 25 से 27 नवंबर तक शहर भर में लगभग 40 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली इस पदयात्रा में जनता की भारी भागीदारी देखी गई। यह पदयात्रा नशे के खिलाफ एक महत्वपूर्ण नागरिक-नेतृत्व वाले जन-आंदोलन के रूप में उभरी और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी में शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड का निरीक्षण किया

    एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी (आईएनए) में 28 नवंबर 2026 को शरदकालीन सत्र-2026 की पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसके साथ ही 69 महिला प्रशिक्षुओं सहित कुल 427 प्रशिक्षुओं का कठोर सैन्य प्रशिक्षण पूरा हुआ। भव्य परेरा परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह के दौरान प्रशिक्षुओं ने अपना ‘अंतिम पग’ पूरा किया। यह उनके सैन्य जीवन में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक बल और मित्र देशो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    भारत मंडपम, नई दिल्ली में 45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 संपन्न

    45वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ) 2026 शुक्रवार, 27 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में संपन्न हुआ। 14 से 27 नवंबर, 2026 तक चले इस मेले के दौरान सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल *2.38 करोड़ रुपये की बिक्री* दर्ज की गई। आगंतुकों की ओर से मिली उत्साहजनक प्रतिक्रिया देशभर के कारीगरों के स्वदेशी उत्पादों, पारंपरिक शिल्पकला और उद्यमशील प्रतिभा के प्रति बढ़

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।