राज्य

पंजाब में खेत बचाओ अभियान में केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने की सहभागिता

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्थित ग्राम बदरपुर में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' में सहभागिता कर प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर श्री चौहान ने पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की उपस्थिति में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-

बाजरे के खेत के पास वर्षामापी और मौसम सेंसर की जाँच करती कृषि कर्मी · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
Two Indian women agricultural extension workers inspect a compact rain gauge and weather sensor beside millet fields, early monsoon clouds, careful hands and clean practical equipment. · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पंजाब के जिला साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्थित ग्राम बदरपुर में आयोजित 'खेत बचाओ अभियान' में सहभागिता कर प्रदेश के अन्नदाताओं को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर श्री चौहान ने पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की उपस्थिति में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय कृषि विकास योजना (PM-RKVY) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2026-27 हेतु द्वितीय मदर सैंक्शन के रूप में 254.20 करोड़ रुपए की राशि जारी करने का स्वीकृति पत्र सौंपा। इसके साथ ही राज्य की वार्षिक कार्ययोजना के तहत 98.44 करोड़ रु. की लागत वाली 7 नई कृषि परियोजनाओं को भी केंद्र सरकार की मंजूरी प्रदान की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह ने खाद की कालाबाजारी व 'टैगिंग' करने वालों को जेल भेजने और नकली कीटनाशकों पर रोक लगाने के लिए कड़ा पेस्टिसाइड कानून बनाने का बड़ा ऐलान किया। साथ ही उन्होंने यूरिया के विकल्प के रूप में 10,000 हेक्टेयर में 'ग्रीन अमोनिया' के नए प्रयोग की भी जानकारी दी।

​​गुरु नानक देव जी की पावन धरती पंजाब को नमन करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पंजाब के जवानों ने हमेशा सीना तानकर देश की रक्षा की है और पंजाब के किसानों ने हरित क्रांति के माध्यम से अपनी मेहनत से देश के अन्न के भंडार भरे हैं। आगामी 24 तारीख को आने वाले श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व (जयंती) का स्मरण करते हुए श्री चौहान ने कहा कि गुरु साहिब के विचार और 'किरत करो, नाम जपो और वंड छको' के उपदेश सदैव मानवता की सेवा और परिश्रम की नई प्रेरणा व ऊर्जा देते हैं। उन्होंने भावुक स्वर में कहा, "मेरे किसान भाइयों और बहनों, मैं आपके लिए मामा पहले हूँ और मंत्री बाद में। किसानों की सेवा ही मेरे लिए भगवान की पूजा है।"

​केंद्र और राज्य मिलकर करेंगे किसानों की सेवा: 254.20 करोड़ रु. की सौगात

राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर किसान कल्याण की प्रतिबद्धता दोहराते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने कहा कि केंद्र और राज्य में अलग-अलग सरकारें हो सकती हैं, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता- हमारा एकमात्र लक्ष्य पंजाब के किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाना है। इसी संकल्प के तहत उन्होंने पंजाब के कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां को PM-RKVY के अंतर्गत 254.20 करोड़ रु. की स्वीकृति का पत्र सौंपा। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार की मांग पर 98.44 करोड़ रु. की लागत वाली 7 नई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई। इस राशि से पंजाब में कृषि उत्पादकता बढ़ाने, आधुनिक कृषि अवसंरचना को सुदृढ़ करने और समग्र कृषि विकास को नई गति मिलेगी।

खाद की टैगिंग और कालाबाजारी पर सख्त चेतावनी, बनेगा नया पेस्टिसाइड एक्ट

किसानों की समस्याओं पर सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने स्पष्ट चेतावनी दी कि किसी भी डीलर या दुकानदार को खाद के साथ अन्य अनावश्यक उत्पादों की 'टैगिंग' करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार विदेशों से महंगी खाद मंगाकर किसानों को भारी सब्सिडी पर उपलब्ध कराती है, ताकि किसान को मुनाफा हो। यदि कोई इसकी कालाबाजारी या टैगिंग करेगा, तो उसकी जगह सिर्फ जेल होगी। इसके साथ ही नकली खाद, बीज और घटिया कीटनाशकों की समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए श्री चौहान ने घोषणा की कि सरकार पुराने पेस्टिसाइड एक्ट में बदलाव कर एक नया और बेहद कड़ा कानून लाने जा रही है, जिसके लिए देशभर के किसानों और विशेषज्ञों से सुझाव लिए जा रहे हैं।

10,000 हेक्टेयर में 'ग्रीन अमोनिया' का प्रयोग और धरती की सेहत बचाने का आह्वान

केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वे दिल्ली के दफ्तर में बैठकर नहीं, बल्कि खेतों की मेड़ पर किसानों के साथ बैठकर नीतियां बनाने में विश्वास रखते हैं। कार्यक्रम में उन्होंने 'ग्रीन अमोनिया' के लाइव डेमोंस्ट्रेशन का अवलोकन किया और बताया कि सरकार पहली बार 10,000 हेक्टेयर क्षेत्र में यूरिया के विकल्प के रूप में ग्रीन अमोनिया का प्रयोग कर रही है, जिसके सफल होने पर किसानों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह अधिक दवा खाने से इंसान बीमार होता है, उसी तरह अंधाधुंध यूरिया, डीएपी और रासायनिक खादों के उपयोग से 'धरती माता' भी बीमार हो रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे पहले मिट्टी की जांच (सॉयल टेस्टिंग) कराएं और केवल उतने ही पोषक तत्व डालें, जितनी खेत को जरूरत है। साथ ही उन्होंने पराली न जलाकर खेत में ही मिलाने वाले किसान भूपिंदर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा कि पराली जलाने की घटनाओं में निरंतर कमी लाकर पंजाब आज पूरे देश के लिए आदर्श बन रहा है।

​फसल विविधीकरण, इंटीग्रेटेड फार्मिंग और हनी बोर्ड पर बड़े निर्णय

श्री चौहान ने कहा कि केवल गेहूं और धान के फसल चक्र पर निर्भर रहना धरती की सेहत और किसान की आय दोनों के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने छोटे किसानों को इंटीग्रेटेड फार्मिंग (एकीकृत खेती) अपनाने का मंत्र देते हुए कहा कि फसल के साथ फल, सब्जी, पशुपालन, मछली पालन, मुर्गी पालन, बकरी पालन, मशरूम और मधुमक्खी पालन करने से साल भर नियमित आमदनी होती है। उन्होंने बताया कि आगामी बजट में भी इंटीग्रेटेड फार्मिंग के अधिक से अधिक प्रोजेक्ट किसानों तक पहुंचाए जाएंगे।

संवाद के दौरान प्रगतिशील किसान जगदीश जी (जैविक खेती, साहीवाल डेयरी व मधुमक्खी पालन), फतेह सिंह जी (बिना बिचौलिए सीधा शुद्ध दूध व मिठाई बिक्री) और रतनजोत जी (5 एकड़ में वर्मी कंपोस्ट प्रोजेक्ट) के नवाचारों की सराहना करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री चौहान ने शहद उत्पादकों की समस्याओं के समाधान हेतु राष्ट्रीय मधुमक्खी बोर्ड (हनी बोर्ड) की विशेष बैठक बुलाने तथा जैविक उत्पादों की सर्टिफिकेशन व्यवस्था को सरल बनाने के निर्देश दिए। इसके अलावा किसानों द्वारा उठाई गई छोटे समूहों को कृषि यंत्रों पर 80% सब्सिडी, मोरिंडा शुगर मिल के आधुनिकीकरण और आवारा पशुओं की समस्या के समाधान हेतु भी उन्होंने राज्य सरकार के साथ मिलकर सकारात्मक कदम उठाने का आश्वासन दिया।

​इस अवसर पर पंजाब के कृषि मंत्री श्री खुड्डियां, वरिष्ठ नेता श्री सुनील जाखड़, कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति, केंद्र और राज्य सरकार के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण, कृषि विज्ञान केंद्र (KVK) के वैज्ञानिक तथा बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान एवं किसान संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

****

SS/MS


ये खबरें भी पढ़िए

बीज संरक्षण प्रयोगशाला में सीलबंद नमूने को देखती अनुसंधान टीम · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

“खेत बचाओ अभियान” के तहत पंजाब के समराला पहुंचे केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, कहा- दिल्ली में बैठकर नहीं, खेतों में जाकर बनेगी किसानों की योजना

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने आज ‘स्वस्थ धरा, समृद्ध किसान’ संकल्प के साथ चलाए जा रहे ‘खेत बचाओ अभियान’ (22 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026) के तहत कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), समराला (लुधियाना) में आयोजित कार्यक्रम में किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के साथ सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पंजाब की धरती और पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (PAU) के नवाचारों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
भारतीय परिवार का पहाड़ी प्रकृति भ्रमण का AI से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना (Self-Enumeration) शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया आज से गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में शुरू हो गई है। इन राज्यों/क्षेत्रों के निवासी 30 नवंबर, 2026 तक अपने परिवार का विवरण ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। इन राज्यों और क्षेत्रों में घर-घर जाकर जनसंख्या गणना का कार्य 1 दिसंबर, 2026 से 4 जनवरी, 2027 तक किया जाएगा, जिसके बाद 5 से 9

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 3 मिनट पढ़ें
पठन कक्ष के दरवाजे पर रिपोर्टर मूल साक्षात्कार देने वाले व्यक्ति की बात रिकॉर्ड कर पुष्टि करती है · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य राज्य

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस, उप-मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे और श्रीमती सुनेत्रा पवार, केन्द्रीय सहकारिता राज्य मंत्री श्री मुरलीधर मोहोल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। श्री अमित शाह ने कहा कि ‘दादा’ अजित

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 मसौदा पर हितधारकों से टिप्पणियां जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाई गई

    भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (ट्राई) ने हितधारकों से राय जानने के लिए 9 अक्टूबर 2026 को दूरसंचार (प्रसारण और केबल) सेवाओं के डीआरएम-आधारित डिजिटल एड्रेसेबल सिस्टम ऑडिट मैनुअल, 2026 का मसौदा (जिसे आगे ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ कहा गया है) जारी किया था। हितधारकों के लिए ‘ड्राफ्ट डीआरएम ऑडिट मैनुअल’ पर अपनी राय देने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 तय की गई थी। हितधारकों द्वारा राय देने के लिए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय का 45वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले 2026 में मंडप

    स्वदेशी शिल्पकला और पारंपरिक हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रति उपभोक्ताओं की बढ़ती दिलचस्पी को दर्शाते हुए, यहां राष्ट्रीय राजधानी स्थित भारत मंडपम में आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में 16 नवम्बर, 2026 तक कुल 17.37 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई है। 15 नवम्बर, 2026 तक दर्ज लगभग 5.50 लाख रुपये की बिक्री की तुलना में कुल बि

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार के बाद सीएक्यूएम ने ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाए, दूसरे चरण के उपाय जारी रहेंगे

    वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) संबंधी उप-समिति ने आज 17 नवंबर 2026 के आदेश के माध्यम से दिल्ली-एनसीआर में ग्रैप के तीसरे चरण के प्रतिबंध हटाने का निर्णय लिया है। दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक में सुधार को देखते हुए ग्रैप उप-समिति ने आज क्षेत्र में वायु गुणवत्ता की स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक की। समिति ने आईएमडी/आईआईटीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए मौ

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    एपीडा (APEDA) ने वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात में मदद की

    भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) ने उत्तर प्रदेश के वाराणसी से मेडागास्कर के लिए बिस्कुट की पहली खेप के निर्यात को रवाना करने में मदद की। यह पहल क्षेत्र के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को बढ़ावा देने और भारत के प्रसंस्कृत खाद्य उत्पादों की वैश्विक पहुंच का विस्तार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारत और

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 का समापन एवं पुरस्कार वितरण

    सीएसआईआर-संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केंद्र (सीएसआईआर-एसईआरसी) एवं सीएसआईआर मद्रास कॉम्प्लेक्स (सीएमसी) में सितंबर 2026 में हिंदी पखवाड़ा समारोह–2026 आयोजित किया गया। इस दौरान सीएसआईआर-एसईआरसी एवं सीएमसी के अधिकारियों, शोधार्थियों, परियोजना सहायकों, परियोजना सहयोगियों, प्रशिक्षुओं एवं संविदा कर्मचारियों के लिए विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।