तकनीक

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन में कहा कि उभरते खतरों के मद्देनजर परिचालन तत्परता बढ़ाने के लिए चौंकाने वाली कार्यशैली तकनीकी श्रेष्ठता और संयुक्तता महत्वपूर्ण

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से पारंपरिक और उभरते खतरों के मद्देनजर परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए ‘चौंकाने वाली कार्यशैली’ के आक्रामक और रक्षात्मक दोनों पहलुओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तीव्र तकनीकी प्रगति और आधुनिक युद्ध की बदलती कार्यशैली को देखते हुए रक्षा बलों को अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत करना होगा। 12 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में

प्रयोगशाला में उपकरण जाँचते दो तकनीकी शोधकर्ता · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
प्रयोगशाला में उपकरण जाँचते दो तकनीकी शोधकर्ता · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से पारंपरिक और उभरते खतरों के मद्देनजर परिचालन तत्परता बनाए रखने के लिए ‘चौंकाने वाली कार्यशैली’ के आक्रामक और रक्षात्मक दोनों पहलुओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि तीव्र तकनीकी प्रगति और आधुनिक युद्ध की बदलती कार्यशैली को देखते हुए रक्षा बलों को अपनी क्षमताओं को लगातार मजबूत करना होगा।

12 नवंबर, 2026 को नई दिल्ली में वायु सेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने खुफिया एवं निगरानी क्षमताओं को लगातार सुदृढ़ करने, विभिन्न प्रणालियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा संभावित खतरों के सामने आने से पहले ही उनकी पहचान करने की आवश्यकता पर बल दिया।

रक्षा मंत्री ने कहा, “हमारे रक्षा बलों को ऐसी क्षमताएं और कार्यप्रणालियां विकसित करनी होंगी जो दुश्मन को प्रतिक्रिया देने या संभलने का समय ही न दे। इसके साथ ही यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हम दुश्मन की किसी अप्रत्याशित कार्रवाई से कभी अचंभित न हों। चौंकाने वाला तत्व पारंपरिक और इलेक्ट्रॉनिक, दोनों प्रकार से सामने आ सकता है। हमारी खुफिया एवं निगरानी प्रणालियों को और अधिक मजबूत करने तथा परिचालन तैयारियों को बेहतर बनाने की आवश्यकता है। इसका उद्देश्य हमारे जवानों को सतर्क, चुस्त और किसी भी उभरती चुनौती का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए पूरी तरह सक्षम बनाना है।”

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि समकालीन संघर्ष पारंपरिक युद्धक्षेत्रों से आगे बढ़कर गैर-संपर्क वाले क्षेत्रों तक विस्तारित हो रहे हैं। इसमें मिसाइलें, ड्रोन और उन्नत हथियार प्रणालियां महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। रूस-यूक्रेन और इजरायल-हमास संघर्षों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि ड्रोन और वायु रक्षा प्रणालियां आधुनिक युद्ध के महत्वपूर्ण घटक बनकर उभरी हैं। उन्होंने कमांडरों से कामिकेज़ ड्रोन, निगरानी तथा ड्रोन-रोधी अभियानों जैसी उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना से इलेक्ट्रॉनिक, साइबर और अंतरिक्ष सहित युद्ध के उभरते क्षेत्रों के लिए समर्पित सिद्धांत एवं ढांचा विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन क्षेत्रों में बेहतर तैयारी भविष्य की चुनौतियों से निपटने की क्षमता को मजबूत करेगी। उन्होंने कहा, “भविष्य के संघर्षों में विजय केवल विमानों की संख्या पर ही नहीं, बल्कि तकनीकी सुधार, त्वरित प्रतिक्रिया और सटीक तैयारियों पर भी निर्भर करेगी।” उन्होंने कमांडरों से इन उभरती चुनौतियों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने तथा संस्थागत सोच, योजना निर्माण और परिचालन प्रक्रियाओं में इन्हें समाहित करने पर विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।

श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि रक्षा बल व्यापक परिवर्तन के दौर से गुजर रहे हैं। इस दौरान संगठनात्मक ढांचे, संयुक्तता एवं एकीकरण तथा परिचालन अवधारणाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दृष्टिकोण अपनाने से पहले बदलते सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर सैन्य तैयारियों में निरंतर बदलाव और भविष्य की चुनौतियों को ध्यान में रखना आवश्यक है।

रक्षा मंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान और उसके बाद भारतीय वायु सेना द्वारा अपने सिद्धांतों एवं परिचालन कार्यप्रणालियों के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने वायु योद्धाओं द्वारा सौंपे गए कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने में प्रदर्शित व्यावसायिक दक्षता, संयम और विवेक की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस अभियान से प्राप्त सबक भारतीय वायु सेना की विकसित होती परिचालन प्रक्रियाओं में स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रहे हैं। विशेष रूप से ड्रोन और वायु रक्षा प्रणालियों को प्राथमिकता दिया जाना राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इन अनुभवों से प्राप्त सीख रक्षा बलों में जारी व्यापक परिवर्तन की गति और दिशा निर्धारित कर रही है।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाओं के बीच प्रभावी ढंग से प्रदर्शित समन्वित एवं एक-दूसरे की पूरक भूमिका का उल्लेख करते हुए श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों को उनके बीच बेहतर तालमेल और एकीकरण के लिए बधाई दी। उन्होंने बताया कि संयुक्तता और एकीकृत प्रयास सैन्य योजना निर्माण तथा परिचालन क्रियान्वयन का मार्गदर्शन करते रहने चाहिए।

तेजी से हो रही तकनीकी प्रगति के अनुरूप अपने कर्मियों के कौशल और क्षमताओं को बढ़ाने के लिए भारतीय वायु सेना की सराहना करते हुए रक्षा मंत्री ने कमांडरों से वायु योद्धाओं को उभरती प्रौद्योगिकियों का प्रशिक्षण देने के प्रयास जारी रखने का आग्रह किया। उन्होंने युवा रंगरूटों के तकनीकी ज्ञान और विशेषज्ञता का लाभ उठाने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि उनकी क्षमताएं बेहतर निर्णय लेने और संगठनात्मक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

अग्निवीरों के लिए ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ (सेवा का दूसरा कार्यकाल) के सम्बंध में श्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह निर्णय रक्षा बलों से प्राप्त सुझावों के आधार पर लिया गया है। उन्होंने दोहराया कि सरकार नीतिगत निर्णयों में तीनों सेनाओं के सुझावों को शामिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ पहल से तीनों सेनाओं को और अधिक मजबूती मिलेगी।

इस सम्मेलन के अंतर्गत रक्षा मंत्री ने भारतीय वायु सेना की यूनिट फॉर डिजिटाइजेशन, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड एप्लीकेशन नेटवर्किंग (उड़ान) के एआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आंतरिक रूप से विकसित एआई अनुप्रयोगों के एक समूह का शुभारंभ किया। इनका उपयोग परिचालन, प्रशासन और एयरोस्पेस सुरक्षा के क्षेत्रों में कार्यों को स्वचालित करने तथा उनकी प्रक्रिया को तेज करने के लिए किया जाएगा। इन्हें भारतीय वायु सेना के सुरक्षित नेटवर्क पर स्थापित किया गया है। यह पहल प्रौद्योगिकी आधारित परिवर्तन और परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने की दिशा में भारतीय वायु सेना की यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित, रक्षा सचिव श्री राजेश कुमार सिंह, रक्षा उत्पादन सचिव श्री संजीव कुमार और रक्षा वित्त सचिव श्री विश्वजीत सहाय भी उपस्थित थे। इस दो दिवसीय सम्मेलन में भारतीय वायु सेना की सभी कमानों के एयर ऑफिसर्स कमांडिंग-इन-चीफ, सभी प्रधान स्टाफ अधिकारी और सभी महानिदेशक इस सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में भाग ले रहे हैं।

इस वर्ष के सम्मेलन का विषय ‘सशक्तीकरण का वर्ष : विकेंद्रीकरण के माध्यम से दक्षता को अधिकतम करना’ है। यह सम्मेलन भारतीय वायु सेना के वरिष्ठ नेतृत्व को परिचालन, रखरखाव और प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक मंच प्रदान करता है।

*******

पीके/केसी/आरटी/वीके/एनजे


ये खबरें भी पढ़िए

अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भारतीय यात्री का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

रक्षा बलों को उभरते खतरों से निपटने के लिए सर्वोच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखनी चाहिए। इसके लिए सभी क्षेत्रों की स्थिति पर सतत निगरानी, साइबर सुरक्षा और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जाए: बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर रक्षा मंत्री का वक्तव्य

रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह ने रक्षा बलों से हर समय उच्च स्तर की परिचालन तैयारी बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने उभरते सुरक्षा खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए क्षेत्रीय परिस्थितियों की गहरी समझ, साइबर हमलों से निपटने की क्षमता और सूचना की विश्वसनीयता एवं अखंडता को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। पश्चिम बंगाल के बागडोगरा वायुसेना स्टेशन पर 7 नवंबर, 2026 को दीपावली की पूर्व संध्या पर भारत

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
भारतीय अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक

भारत ने अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में अग्रणी पहल की, केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने वर्ष 2030 तक अंतरिक्ष को मलबा-मुक्त बनाने की दृष्टि योजना प्रस्तुत की

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरिक्ष विभाग राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन से हैदराबाद में कॉसमोसर्व स्पेस की बेस-1 सुविधा के उद्घाटन समारोह को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत अंतरिक्ष से मलबा हटाने के क्षेत्र में विश्व क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 7 मिनट पढ़ें
क्यूआर चिह्न के साथ लिखा साधारण विकल्प पढ़ती काल्पनिक आगंतुक · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य तकनीक · संपादकीय

क्यूआर कोड के साथ साधारण विकल्प भी दें

क्यूआर कोड उपयोगी सुविधा हो सकता है, लेकिन जरूरी सूचना या सेवा तक पहुँच का अकेला रास्ता न बने; साधारण विकल्प भी स्पष्ट दिखे।

राष्ट्रीय रिपोर्टर संपादकीय डेस्क · 3 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह का इटली दौरा आरंभ, मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की यात्रा के दौरान तय विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बल

    केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, परमाणु ऊर्जा विभाग, अंतरिक्ष विभाग, कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने इटली की अपनी आधिकारिक यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस यात्रा का उद्देश्य मई 2026 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी की इटली यात्रा के दौरान तय की गई विशे

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    नशा मुक्त भारत अभियान के तहत अब तक 35.88 करोड़ से अधिक लोगों को  जागरूकता अभियान का लाभ; 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को किया गया जागरूक

    सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त, 2020 को शुरू किया गया नशा मुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) मादक पदार्थों के दुरुपयोग के खिलाफ देशव्यापी जन आंदोलन का रूप ले चुका है। देशभर में 12 नवंबर, 2026 तक इस अभियान की पहुंच 35.88 करोड़ से अधिक लोगों तक हो गई है। इस अभियान के माध्यम से 14.35 करोड़ से अधिक युवाओं और 11.33 करोड़ महिलाओं को जागरूक किया गया है। इसके अतिरिक्त, 2 लाख से अधिक नागरिको

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल का शुभारंभ किया

    रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने आज नई दिल्ली में संशोधित गैलेंट्री अवार्ड (वीरता पुरस्कार) पोर्टल (https://gallantryawards.gov.in) का शुभारंभ किया। यह पोर्टल वीरता पुरस्कार पाने वाले सैनिकों के अदम्‍य साहस और सर्वोच्च बलिदान को सम्मान देने तथा उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों के लिए संरक्षित रखने की दिशा में विशेष डिजिटल पहल है। इस पुनर्विकसित पोर्टल में नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने विशेष अभियान 6.0 के माध्यम से स्वच्छता और प्रशासनिक दक्षता को सुदृढ़ किया

    केंद्र सरकार ने विशेष अभियान 6.0 की घोषणा की थी। इसके अंतर्गत 15 से 30 सितंबर 2026 तक तैयारी चरण तथा इसके बाद 2 से 31 अक्टूबर 2026 तक कार्यान्वयन चरण आयोजित किया गया। नोडल अधिकारियों और केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के कार्यालयों को इस अभियान के प्रति जागरूक करने के लिए सीपीडब्ल्यूडी की वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का सक्रिय रूप से उपयोग किया गया। सीपीडब्ल्यूडी ने विशेष अभियान

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    छठे विशेष अभियान के तहत आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने स्वच्छता, संसाधनों के बेहतर उपयोग और कर्मचारियों के कल्याण को बढ़ावा दिया

    आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय के आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड-हुडको ने छठे विशेष अभियान के दौरान अपने कॉर्पोरेट कार्यालय और क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता, प्रभावी अपशिष्ट प्रबंधन और कार्यस्थल बेहतर बनाने संबंधी कई पहल कीं। अभियान के तहत स्वच्छता अभियान, स्वच्छता शपथ, प्लास्टिक कचरे का संग्रह, जागरूकता गतिविधियां, कार्यालय परिसर की व्यवस्थित सफाई और रखरखाव, पुरानी फाइलों एवं अनुपयोगी कागज़ातो

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।