भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए
भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को योग के क्षेत्र में सुव्यवस्थित शिक्षण एवं प्रमाणन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। वायु सेना मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वायु सेना कार्मिक प्रभारी अधिकारी (एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल) ने क
भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को योग के क्षेत्र में सुव्यवस्थित शिक्षण एवं प्रमाणन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
वायु सेना मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वायु सेना कार्मिक प्रभारी अधिकारी (एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल) ने की। इस अवसर पर भारतीय वायु सेना की ओर से सहायक वायु सेना प्रमुख (शिक्षा) [असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (शिक्षा)] तथा केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से कुलपति ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
यह सहयोग भारतीय वायु सेना द्वारा उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ साझेदारी के माध्यम से अग्निवीरवायु कर्मियों के क्षमता विकास, कौशल संवर्धन तथा उनके लिए व्यापक शैक्षणिक अवसरों को सुलभ बनाने की दिशा में किए जा रहे निरंतर प्रयासों की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
*****
पीके/केसी/आरटी/एसकेएस/पीके
