शिक्षा

सीएसआईआर-परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी और शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग ने परंपरागत ज्ञान एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) प्रभाग और सीएसआईआर-परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (सीएसआईआर-टीकेडीएल) इकाई ने गुरुवार को परंपरागत ज्ञान (टीके), बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर), परंपरागत ज्ञान पर लोगों के अधिकारों तथा परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर भ

भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
two Indian adult college students learning with a tablet at a sunny courtyard table, notebooks and tea, realistic campus architecture, warm candid scene, screen shows only an indistinct photograph, no charts · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) प्रभाग और सीएसआईआर-परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (सीएसआईआर-टीकेडीएल) इकाई ने गुरुवार को परंपरागत ज्ञान (टीके), बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर), परंपरागत ज्ञान पर लोगों के अधिकारों तथा परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

इस समझौता ज्ञापन पर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), इंदौर के प्रोफेसर एवं शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग के राष्ट्रीय समन्वयक प्रो. गंटी एस. मूर्ति और सीएसआईआर-टीकेडीएल इकाई की प्रमुख एवं वैज्ञानिक-एच डॉ. विश्वजननी जे. सत्तिगेरी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर आईकेएस प्रभाग के प्रशासन नियंत्रक डॉ. रघुराम भट्टा तथा दोनों संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

यह समझौता 29 जून, 2023 को हस्ताक्षरित पूर्व समझौता ज्ञापन पर आधारित है। उस समय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के स्वतंत्र प्रभार वाले माननीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और सीएसआईआर के महानिदेशक एवं वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान विभाग (डीएसआईआर) के सचिव डॉ. एन. कलईसेल्वी की उपस्थिति में इस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।

पूर्व सहयोग के अंतर्गत दोनों संगठनों ने परंपरागत ज्ञान, बौद्धिक संपदा अधिकारों और लोगों के अधिकारों से संबंधित 11 कार्यशालाओं का संयुक्त रूप से आयोजन किया। इन कार्यशालाओं से विद्यार्थियों, शोधार्थियों, संकाय सदस्यों, वैज्ञानिकों, सेना के जवानों, योग प्रशिक्षकों और परियोजना सहयोगियों सहित विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों को लाभ मिला। इन कार्यशालाओं में तमिलनाडु, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, केरल, गुजरात, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, पुडुचेरी और छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस सहयोग के अंतर्गत आपसी हित के विषयों पर शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों, सेमिनारों, वेबिनारों, सम्मेलनों, प्रदर्शनियों और संयुक्त प्रकाशनों का भी आयोजन किया गया है। इनका मुख्य उद्देश्य भारत के परंपरागत ज्ञान के प्रति जागरूकता और समझ को बढ़ावा देना तथा उसके जिम्मेदार उपयोग को प्रोत्साहित करना है।

इस अवसर पर प्रो. गंटी एस. मूर्ति ने दोनों संगठनों के संयुक्त प्रयासों की सराहना की और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के उद्देश्यों तथा भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित आत्मनिर्भर भारत के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने में इस सहयोग के महत्व को रेखांकित किया।

उन्होंने भारतीय ज्ञान प्रणाली और परंपरागत ज्ञान के बौद्धिक संपदा संबंधी पहलुओं, विशेष रूप से पेटेंट, कॉपीराइट और भौगोलिक संकेतकों के संबंध में मार्गदर्शन को मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने परंपरागत ज्ञान के धारकों के अधिकारों की रक्षा के लिए अधिक सुदृढ़ श्रेय निर्धारण व्यवस्था विकसित करने तथा भारतीय परंपरागत ज्ञान के संरक्षण के लिए उपयुक्त कानूनी उपाय तलाशने के महत्व को भी रेखांकित किया।

सीएसआईआर-टीकेडीएल इकाई की प्रमुख डॉ. विश्वजननी जे. सत्तिगेरी ने बताया कि इस सहयोग के तहत आयोजित कार्यशालाओं को युवा संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों और भाग लेने वाले संस्थानों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिली है। उन्होंने कहा कि यह साझेदारी भारतीय परंपरागत ज्ञान पर आधारित अनुसंधान एवं विकास, नवाचार और इसके उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी योगदान देगी।

उन्होंने परंपरागत ज्ञान के धारकों के साथ लाभों का न्यायसंगत बंटवारा सुनिश्चित करने और भारत की समृद्ध ज्ञान विरासत को संरक्षित रखने के महत्व पर भी जोर दिया। उन्होंने इसके साथ ही इस ज्ञान को समकालीन आवश्यकताओं और भावी पीढ़ियों के लिए अधिक प्रासंगिक बनाने की आवश्यकता को रेखांकित किया।

दोनों संगठनों ने शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और संस्थागत सहयोग के माध्यम से भारत की परंपरागत ज्ञान प्रणालियों के पुनरुत्थान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। इस साझेदारी का उद्देश्य भारतीय ज्ञान सरिता और परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी की क्षमताओं का उपयोग करते हुए भारत के परंपरागत ज्ञान के संरक्षण, सुरक्षा और जिम्मेदार उपयोग को बढ़ावा देना है। इससे वर्ष 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में योगदान मिलेगा।

****

पीके/केसी/आरटी/पीसी/एमवाई


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय अधिवक्ता के अध्ययन और तैयारी का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ 2027 की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (एनआटीएस) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को मजबूत करने और समावेशी शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सहयोग से श्रेष्ठ की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (एनईटीएस) 2027 के लिए लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। लक्षित क्षेत्रों के हाई स्कूल

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने बहुभाषी एआई, प्रौद्योगिकी शिक्षा तथा डिजिटल क्षमता विकास को बढ़ावा देने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के तहत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान-नाइलिट ने भाषिणी सहयोगी संबंधी कार्यक्रम, भाषिणी फॉर सेवा/संचालन के तहत बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों, प्रौद्योगिकी शिक्षा, अनुसंधान और क्षमता विकास को बढ़ावा देने हेतु सहयोग समझौता ज्ञापन किया है। दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 6 मिनट पढ़ें
वैश्विक परिसर में भारतीय शोधकर्ताओं का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को योग के क्षेत्र में सुव्यवस्थित शिक्षण एवं प्रमाणन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। वायु सेना मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वायु सेना कार्मिक प्रभारी अधिकारी (एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल) ने क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।