शिक्षा

डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान ने बहुभाषी एआई, प्रौद्योगिकी शिक्षा तथा डिजिटल क्षमता विकास को बढ़ावा देने के समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के तहत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान-नाइलिट ने भाषिणी सहयोगी संबंधी कार्यक्रम, भाषिणी फॉर सेवा/संचालन के तहत बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों, प्रौद्योगिकी शिक्षा, अनुसंधान और क्षमता विकास को बढ़ावा देने हेतु सहयोग समझौता ज्ञापन किया है। दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों

भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य
two Indian adult college students learning with a tablet at a sunny courtyard table, notebooks and tea, realistic campus architecture, warm candid scene, screen shows only an indistinct photograph, no charts · सांकेतिक एआई चित्र; वास्तविक घटना की तस्वीर नहीं। · सांकेतिक चित्र · राष्ट्रीय रिपोर्टर · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य · यह घटना की वास्तविक तस्वीर नहीं है।
मूल स्रोत: पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकारमूल खबर पढ़ें ↗

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के तहत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान-नाइलिट ने भाषिणी सहयोगी संबंधी कार्यक्रम, भाषिणी फॉर सेवा/संचालन के तहत बहुभाषी एआई अनुप्रयोगों, प्रौद्योगिकी शिक्षा, अनुसंधान और क्षमता विकास को बढ़ावा देने हेतु सहयोग समझौता ज्ञापन किया है।

दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन की इकोसिस्टम एंगेजमेंट प्रमुख सुश्री स्वाति बिष्ट चौधरी और नाइलिट के रजिस्ट्रार डॉ. एस. के. धुरंधर ने समझौता ज्ञापन का आदान-प्रदान किया।

सहयोग का उद्देश्य भाषिणी के स्वदेशी बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता पारितंत्र और नाइलिट की इलेक्ट्रॉनिकी, सूचना प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अनुसंधान एवं कौशल विकास के क्षेत्र में संस्थागत क्षमताओं का उपयोग करना है, जिससे विभिन्न भारतीय भाषाओं में डिजिटल ज्ञान, उभरती प्रौद्योगिकियों और क्षमता विकास से जुड़ी पहल अधिक सुलभ बनाई जा सके। इसका एक प्रमुख उद्देश्य तकनीकी शिक्षा और डिजिटल शिक्षण में भाषाई बाधाओं में कमी लाना है, जिससे विभिन्न भाषाई पृष्ठभूमियों के विद्यार्थी और शिक्षार्थी अपनी पसंद की भारतीय भाषाओं में प्रौद्योगिकी से संबंधित ज्ञान, प्रशिक्षण और शैक्षिक संसाधनों तक पहुंच सकें।

समझौता ज्ञापन के तहत दोनों संगठन नाइलिट की शैक्षिक, प्रशिक्षण और संस्थागत व्यवस्थाओं में भाषिणी की कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित भाषा प्रौद्योगिकियों को समेकित करने के उपाय करेंगे। इस सहयोग के तहत शिक्षण संसाधनों, तकनीकी पाठ्यक्रम सामग्री, शैक्षिक सामग्री और डिजिटल प्लेटफॉर्म तक बहुभाषी पहुंच सुनिश्चित करना; भाषा प्रौद्योगिकी समाधान विकसित करना और उनके उपयोग को बढ़ावा देना; विशिष्ट क्षेत्रों से संबंधित भाषाई संसाधन विकसित करने में सहायता तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित अनुवाद, वाक् और अन्य भाषा प्रौद्योगिकियों के उपयोग को प्रोत्साहित करना है। इसके अतिरिक्त भारत के स्वदेशी भाषा प्रौद्योगिकी पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए अनुसंधान, नवाचार, भाषाई डेटा के योगदान और क्षमता विकास से जुड़ी पहल में सहयोग को भी बढ़ावा दिया जाएगा।

यह साझेदारी समावेशी और सुलभ शिक्षण वातावरण विकसित करने में बहुभाषी एआई के इस्तेमाल की संभावनाओं की भी खोज करेगी। इससे विद्यार्थी, शिक्षक, प्रशिक्षक और शोधकर्ता भाषा की बाधकता से उबरकर उभरती प्रौद्योगिकियों और तकनीकी विषयों से जुड़ सकेंगे। बहुभाषी शैक्षिक सामग्री और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित शिक्षण सहायता से यह सहयोग डिजिटल साक्षरता, तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास कार्यक्रमों की पहुंच बढ़ाने के साथ ही देश के तेजी से विकसित हो रहे प्रौद्योगिकी पारितंत्र में अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करेगा।

‘भाषिणी फॉर सेवा/संचालन’ द्वारा यह साझेदारी दिखाएगी कि किस प्रकार बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता संस्थागत सेवाओं के वितरण को सशक्त बना सकती है और प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा तथा लोगों को उपलब्ध कराई जाने वाली डिजिटल सेवा उनकी पसंद की भारतीय भाषाओं में अधिक सुलभ बना सकती है। इस सहयोग से विद्यार्थियों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, प्रौद्योगिकी पेशेवरों और अन्य हितधारकों के बीच बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाने, इसे अपनाने और इसके व्यावहारिक उपयोग को प्रोत्साहित करने के अवसर मिलेंगे।

इस साझेदारी से भारत के भाषा प्रौद्योगिकी पारितंत्र तथा प्रौद्योगिकी शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़े संस्थानों के बीच तालमेल सुदृढ़ होना, बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को प्रोत्साहन मिलने तथा डिजिटल शिक्षा एवं क्षमता विकास के अवसरों तक पहुंच बढ़ने की संभावना है। यह पहल केन्द्र सरकार के समावेशी, डिजिटल तौर पर सशक्त और प्रौद्योगिकी आधारित राष्ट्र के निर्माण के दृष्टिकोण के अनुरूप है और विकसित भारत 2047 के व्यापक लक्ष्य की प्राप्ति में सहायक होगी।

डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन की इकोसिस्टम एंगेजमेंट प्रमुख सुश्री स्वाति बिष्ट चौधरी ने कहा कि भाषिणी और नाइलिट के बीच सहयोग, भारत की भाषा संबंधी एआई क्षमताओं को प्रौद्योगिकी शिक्षा, अनुसंधान और कौशल विकास के क्षेत्र में संस्थागत क्षमताओं के साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि बहुभाषी एआई का उपयोग कर उभरती प्रौद्योगिकियों, डिजिटल ज्ञान और क्षमता विकास के अवसरों को अधिक सुलभ एवं समावेशी बनाना हमारा उद्देश्य है। साथ ही, हम नवाचार को प्रोत्साहित करने और भारत के स्वदेशी प्रौद्योगिकी पारितंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। सुश्री चौधरी ने कहा कि यह साझेदारी डिजिटल तौर पर सशक्त और भविष्य अनुरूप राष्ट्र के निर्माण तथा विकसित भारत 2047 की दृष्टि योजना आगे बढ़ाने की हमारी साझा प्रतिबद्धता सुदृढ़ करती है, जहां भाषा बाधा दूर कर अवसरों को साकार करने में माध्यम बने।

डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन

केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन के तहत डिजिटल इंडिया भाषिणी डिवीजन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित बहुभाषी डिजिटल समावेशन की राष्ट्रीय पहल है। नेशनल हब फॉर लैंग्वेज टेक्नोलॉजी के माध्यम से भाषिणी 800 से अधिक सरकारी वेबसाइटों को तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। इसने 11 अरब से अधिक एआई इनफेरेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता मॉडल का इस्तेमाल कर नई जानकारी से नतीजा निकालने की प्रक्रिया) को सक्षम बनाया है। यह प्रतिदिन 2.4 करोड़ से अधिक एआई इनफेरेंस की प्रक्रिया करता है तथा 36 भारतीय भाषाओं में पाठ, 23 भारतीय भाषाओं में वाणी और 35 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं को समर्थन प्रदान करता है। डिजिटल इंडिया भाषिणी प्रभाग का अनुसंधान, मुक्त नवाचार, डेटासेट, स्टार्टअप और शैक्षणिक सहयोग द्वारा बहुभाषी कृत्रिम बुद्धिमत्ता को आगे बढ़ाने के साथ ही देश के डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना को भी सशक्त बना रहा है।

***

पीके/केसी/आरटी/एकेवी/एसवी


ये खबरें भी पढ़िए

भारतीय अधिवक्ता के अध्ययन और तैयारी का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने गुणवत्तापूर्ण आवासीय शिक्षा तक पहुंच बढ़ाने के लिए श्रेष्ठ 2027 की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (एनआटीएस) के लिए ऑनलाइन पंजीकरण शुरू किया

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक पहुंच को मजबूत करने और समावेशी शैक्षिक अवसरों को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन कार्यरत सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के सहयोग से श्रेष्ठ की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा (एनईटीएस) 2027 के लिए लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। लक्षित क्षेत्रों के हाई स्कूल

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 4 मिनट पढ़ें
भारतीय विद्यार्थियों के डिजिटल अध्ययन का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

सीएसआईआर-परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी और शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली प्रभाग ने परंपरागत ज्ञान एवं बौद्धिक संपदा अधिकारों के क्षेत्र में सहयोग मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के भारतीय ज्ञान प्रणाली (आईकेएस) प्रभाग और सीएसआईआर-परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (सीएसआईआर-टीकेडीएल) इकाई ने गुरुवार को परंपरागत ज्ञान (टीके), बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर), परंपरागत ज्ञान पर लोगों के अधिकारों तथा परंपरागत ज्ञान डिजिटल लाइब्रेरी (टीकेडीएल) के क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस समझौता ज्ञापन पर भ

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 5 मिनट पढ़ें
वैश्विक परिसर में भारतीय शोधकर्ताओं का सांकेतिक दृश्य · एआई से निर्मित सांकेतिक दृश्य शिक्षा

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को योग के क्षेत्र में सुव्यवस्थित शिक्षण एवं प्रमाणन के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। वायु सेना मुख्यालय में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता वायु सेना कार्मिक प्रभारी अधिकारी (एयर ऑफिसर-इन-चार्ज पर्सनल) ने क

पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार · 2 मिनट पढ़ें
पढ़ने की सूची देखें →
अपनी खबर खोजिए

आप क्या पढ़ना चाहेंगे?

आप अपनी भाषा में शीर्षक और विषय खोज सकते हैं।

प्रकाशित खबरों से

आज की ब्रीफिंग

  1. 01

    प्रधानमंत्री ने सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज सुषमा स्वराज भवन में 'सामाजिक न्याय और अधिकारिता' पर आयोजित विभागीय सम्मेलन के समापन सत्र की अध्यक्षता की। इस सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने एक साथ आकर सामाजिक समावेश को मजबूती देना, दिव्यांगजनों का सशक्तिकरण, नशीले पदार्थों के सेवन की रोकथाम और जनभागीदारी के लिए नए व नवाचारी तरीके अपनाना सहित कई अहम विषयों पर

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  2. 02

    45वें आईआईटीएफ 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप में कुल 44.55 लाख रुपये की बिक्री दर्ज की गई

    राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 45वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) 2026 में सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के मंडप को आगंतुकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिल रही है, 18 नवंबर, 2026 तक संचयी बिक्री लगभग ₹44.55 लाख तक पहुंच गई है। यह वृद्धि भारत की पारंपरिक शिल्प कौशल और स्वदेशी उत्पादों के प्रति उपभोक्ता की बढ़ती रुचि को प्रतिबिंबित करती है। संचयी बिक्री में 17 नवंबर,

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  3. 03

    केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड की 32वीं बैठक में पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, 1994 के कार्यान्वयन की समीक्षा की गई

    केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पूर्व-संभाषण और प्रसव-पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम, 1994 (पीसी एंड पीएनडीटी ऐक्ट) के कार्यान्वयन की समीक्षा करने और लिंग-आधारित चयन से निपटने तथा निदान तकनीकों के दुरुपयोग को रोकने के उपायों पर विचार-विमर्श करने के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड (सीएसबी) की 32वीं बैठक की अध्यक्षता की। केंद्रीय पर्यवेक्षी बोर्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  4. 04

    केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सड़क सुरक्षा, निर्माण गुणवत्ता और टिकाऊ तकनीकों पर अधिक ध्यान देने का आह्वान किया

    सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज तेलंगाना के हैदराबाद में 'इंडियन रोड्स कांग्रेस' (आईआरसी) के 85वें वार्षिक सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इंजीनियरों, ठेकेदारों, सलाहकारों और नीति निर्माताओं से आह्वान किया कि वे भारत के सड़क बुनियादी ढांचे की गुणवत्ता, सुरक्षा, टिकाऊपन और स्थिरता को बेहतर बनाने के लिए मिलकर काम करें। इस कार्यक्रम में तेलंगाना के मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्ड

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →
  5. 05

    डॉ. मनसुख मांडविया ने ईपीएफ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की

    केंद्रीय श्रम एवं रोजगार तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) के केंद्रीय न्यासी बोर्ड (सीबीटी) की 240वीं बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में सह-उपाध्यक्ष डॉ. चंद्र भूषण कुमार (सचिव, श्रम एवं रोजगार) और सदस्य सचिव श्री रमेश कृष्णमूर्ति (सीपीएफसी) के साथ-साथ केंद्र/राज्य सरकारों, नियोक्ताओं और कर्मचारियों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। हाल

    पत्र सूचना कार्यालय (PIB) — भारत सरकार
    →

आपकी गोपनीयता

पढ़ने की सूची और अक्षरों का आकार इसी ब्राउज़र में सहेजे जाते हैं। संपादकीय लॉग इन में सुरक्षित सत्र कुकी इस्तेमाल होती है। इस वेबसाइट से अपने-आप ईमेल या सोशल संदेश नहीं भेजे जाते।